| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
झारखंड अधिवक्ता मंच रांची के द्वारा झारखंड एडवोकेट क्रिकेट टूर्नामेंट 2024 का आयोजन 25, 26 फरवरी और 3, 9, तथा 10 मार्च को मोराबादी स्थित फुटबॉल मैदान (टंकी ग्राउंड ) में किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में रांची सिविल कोर्ट, हाई कोर्ट गुमला सहित कई जिलों के अधिवक्ता भाग लेंगे। इस आयोजन को लेकर झारखण्ड अधिवक्ता मंच ने जानकारी दी हैं की 25 फ़रवरी को पहला मैच सुबह 8:30 बजे झारखंड हाई कोर्ट के साथ इंडियन एसोसिएशन आफ लॉयर क्रिकेटर के बीच होगी। वहीं दूसरा मैच सुबह 10:00 बजे सुभाष सोरेन एसोसिएट के साथ द बार ब्रदर्स एवं तीसरा मैच केदार साहू एवं एसोसिएट के साथ एवेंजर क्रिकेट क्लब का मैच 11:30 बजे से शुरू होगी। साथ ही दोपहर के 1:00 बजे गुमला जिला बार एसोसिएशन बनाम डीआरटी रांची, 2:30 बजे काला कोर्ट 11 बनाम झारखंड हाई कोर्ट ग्रीन पैंथर, साथ ही 4:00 बजे झारखंड हाई कोर्ट के साथ द बार ब्रदर्स के साथ मैच आयोजित है। इसी प्रकार 26 फरवरी एवं 3,9,10 मार्च को मैच आयोजित है।







