रांची
टीम sportsjharkhand.com |
सुनील किस्पोट्टा को शैली शिकोकई कराटे डू इंटरनेशनल इंडियन ने झारखंड राज्य का प्रशिक्षक सह: राज्य प्रतिनिधि नियुक्त किया है।
यह सम्मान उन्हें शिकोकई के दिल्ली स्थित मुख्यालय में शिकोकई के भारत प्रमुख हांशी भरत शर्मा एवं कराटे इंडिया ऑर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष सह शिकोकई के उपाध्यक्ष सिहान विजय कांत तिवारी के द्वारा संयुक्त रूप से प्रदान किया गया।
कराटे इंडिया ऑर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष सिहान विजय कांत तिवारी ने सुनील किस्पोट्टा को बधाई देते हुए कहा कि सुनील किस्पोट्टा के मार्गदर्शन में जिस प्रकार से झारखंड राज्य के खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर परचम लहरा रहे हैं यह गर्व की बात है। इनके प्रयास से झारखंड के खिलाड़ियों को अच्छा अवसर प्राप्त हो रहा है।
मुख्य प्रशिक्षक ने दी बधाई
इधर शिकोकई कराटे डू इंटरनेशनल झारखंड की ओर से सुनील किस्पोट्टा का स्वागत एसोसिएशन में किया गया है। इसके साथ ही शिकोकई कराटे डू इंटरनेशनल झारखंड के मुख्य प्रशिक्षक कृष्ण कुमार सिंह ने सुनील को बधाई दी है।