| रांची टीम sportsjharkhand.com |
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) द्वारा राष्ट्रीय खेल घोटालों की जांच पिछले 11 वर्षों से जारी है। इसी जांच के दौरान एक आरोपी (अब चार्जशीटेड) ने जांच पदाधिकारी के समक्ष 22 पन्ने का एक पत्र और पत्र के साथ 179 पन्ने के दस्तावेजों के जरिए अपना पक्ष रखा था। पत्र में खुद को पाक-साफ बताते हुए दावा किया गया है लेकिन इस पत्र के 20वें व 21वें पन्ने पर आरोपी ने लिखा है कि
That the undersigned had a Dual Capacity, he was a Working Chairman of NGOC and the Vice President of IOA which entitled him to stay in a Hotel. If the undersigned has done 100 trips for the working of NGOC, he must have been paid only for the 50%. Even Now more than Rs. 20 to 30 lacks are payable by NGOC to the undersigned.




साफ है कि ये आरोपी और कोई नहीं बल्कि एनजीओसी के कार्यकारी अध्यक्ष आरके आनंद ही थे (वही आरके आनंद जिनकी क्वैशिंक याचिका को माननीय झारखंड उच्च न्यायालय ने दो दिनों पहले खारिज कर दिया)। पूरे पैरा को एक साथ पढ़नेे से साफ है कि आरके आनंद का दावा है कि अगर उन्होंने राष्ट्रीय खेल आयोजन समिति एनजीओसी के लिए अगर 100 ट्रीप किए होंगे तो उनमें से सिर्फ 50 प्रतिशत राशि का ही भुगतान हुआ। अभी भी एनजीओसी द्वारा 20-30 लाख रुपये मुझे दिए जाने हैं।
मतलब एनजीओसी के पास आरके आनंद के रांची आने-जाने, ठहरने और खाने पीने का खर्च का लगभग 20-30 लाख रुपये का बकाया है।
अब आप एक और दस्तावेज पर गौर करें। ये पत्र आरके आनंद ने 9 अक्टूबर 2009 को तत्कालीन मुख्य सचिव शिव बसंत को लिखा था और पत्र की प्रतिलिपि तत्कालीन राज्यपाल व राज्यपाल के सलाहकार टीपी सिन्हा को भी भेजी गई थी। पत्र के पहले पन्ने का दूसरा और तीसरा पैरा
Our bills for Hotels, travels, agreements are not being signed by the Govt. Officials. How do you expect various NGOC members to attend the meetings if there travel and stay is not being paid. I have totally left my profession and devoting my precious time for the Games in the interest of Jharkhand.
If I cannot get my travel expenses, you can imagine what will happen in the Games and who will listen to whom.


मतलब आरके आनंद के अनुसार एनजीओसी मेंबर्स के आने-जाने, ठहरने के बिल का भुगतान पर राज्य सरकार के अधिकारी हस्ताक्षर नहीं कर रहे थे इसलिए दिक्कत हो रही है। अगले पैरा में आरके आनंद का अंदाज-ए-बयां देखिए
अगर मेरे ट्रैवल बिल का भुगतान नहीं होगा तो आप सोच लीजिए कि गेम्स का क्या होगा और कौन किसकी सुनेगा।
लेकिन कहानी इतनी ही नहीं है। 9 अक्टूबर 2009 को मुख्य सचिव को पत्र लिखने के ठीक 43 दिन पहले 28 अगस्त 2009 को आरके आनंद की ही अध्यक्षता में एनजीओसी की एग्जीक्यूटिव बोर्ड की बैठक होती है। इस बैठक में एजेंडा नंबर 6 के तहत फैसला लिया जाता है कि
NGOC is facing a lot of problems with regard to the payments to various Members of the NGOC which are yet to be made for travelling and there are certain hotels to which payment has not been made for the last one year. If the payment is no made in time, no member of the NGOC will attend the meeting. The NGOC will not be able to get any hotel accommodation. In order to overcome this difficulty, it is hereby decided that the Treasurer should have Rs. 1.0 Lakh in cash in Imprest Account. Any amount spent by him in a single day will be replenished to him within 24 hours so that the Treasurer must have the same Rs. 1.0 Lack with him.
In regarding to traveling, either the tickets should be provided immediately to the Members attending the Meetings. The Hotels and Transport payments should be made within not latter than 7 days. If the tickets are not provided, then the payment should be made to the Members in cash before the start of the meeting.


मतलब एनजीओसी के सदस्यों के होटल में ठहरने की व्यवस्था के लिए एनजीओसी के कोषाध्यक्ष एक लाख रुपये हमेशा अपने पास रखेंगे। आने-जाने के लिए टिकट की व्यवस्था एनजीओसी द्वारा की जाएगी। होटल व ट्रांसपोर्ट के बिल एक सप्ताह के अंदर भुगतान हो जाने चाहिए। अगर आने-जाने का टिकट एनजीओसी नहीं कराता है तो बैठक शुरू होने से पहले ही सदस्य को नकद पैसे उपलब्ध करा दिए जाएं।
अब सवाल उठता है कि आरके आनंद की अध्यक्षता में 28 अगस्त 2009 को टै्रवल-ट्रांसपोर्ट-होटल के बिल के संदर्भ में लिए गए निर्णयों के आलोक में किन-किन लोगों ने एनजीओसी के कोषाध्यक्ष से नकद पैसे लिए ? क्या निर्णय लेनेवाले लोग ही इस निर्णय से ज्यादा लाभान्वित हुए ? 28 अगस्त की बैठक में आरके आनंद, एसएम हाशमी, आरएस वर्मा, पीसी मिश्रा, मधुकांत पाठक व शिल्पी सक्सेना मौजूद रहे।
28 अगस्त को लिए गए निर्णय और 9 अक्टूबर को मुख्य सचिव को पत्र लिखने के बावजूद आरके आनंद के ठहरने-खाने-पीने की व्यवस्था होटल कैपिटाॅल हिल में एनजीओसी द्वारा की जाती रही।
वर्ष 2008 व 2009 के दौरान एनजीओसी द्वारा आरके आनंद के ठहरने व खाने-पीने पर कैपिटाॅल हिल होटल में किया गया खर्च का तिथिवार ब्यौरा ⇓
| DATE BILL Amount Room No
12-13 Aug 2009 12,731 304 16-17-18-19 Aug 2009 37,815 104 27-28-29 Aug 2009 32,484 204 Executive Board Meeting 4-5-6 Sep 2009 21,296 104 Executive Board Meeting 11-12-13 Sep 2009 24,673 104 Executive Board Meeting 18-19-20 Sep 2009 32,585 304 Executive Board Meeting 22-23-24 Sep 2009 57,676 304 (Banquet 24,309) EBM 30 Sep-1 Oct 2009 14,586 304 Executive Board Meeting 5-6-7 Oct 2009 23,979 104 Executive Board Meeting 10-11-12-13 Oct 2009 34,032 204 Executive Board Meeting 27-28-29 Oct 2009 27,207 304 22-23 Nov 2009 19,016 103 13-14 Dec 2009 25,475 104 18-19 Dec 2009 26,560 104 21-22-23 Dec 2009 45,069 304 26-27 Dec 2009 21,058 204 29-30 Dec 2009 15,372 103 15-16 Mar 2010 27,232 204 23-24 Apr 2010 39,263 304 (Banquet 12,250) 4-5-6 May 2010 27,585 304 16-17 May 2010 14,611 304 30-31 May 2010 13,017 304 9-10 July 2010 16,244 204 5-6-7 Aug 2010 35,768 304 20-21 Aug 2010 23,165 304 29-30 Aug 2010 13,694 304 (AGM, NGOC) 3-4 Dec 2010 16,348 304 |
प्रत्येक रविवार व गुरुवार को जारी रहेगी हमारी ये विशेष श्रृंखला
अगले रविवार को पढ़िए
कहीं पे निगाहें… कहीं पे निशाना – भाग 12
सिर्फ और सिर्फ यहीं sportsjharkhand.com पर







