| रांची |
झारखंड वॉलीबॉल संघ (JVA) की वार्षिक आम सभा (AGM) 19 सितंबर को पुराने विधानसभा भवन के सभागार में होगी। सचिव शेखर बोस द्वारा जारी पत्र के अनुसार AGM में अगले वित्तीय वर्ष के प्रतियोगिताओं की रूपरेखा तय की जाएगी साथ ही बजट भी तैयार किया जाएगा। पुराने बकाए को राइट ऑफ किया जाना और अंकेक्षित रिपोर्ट व वार्षिक रिपोर्ट भी पेश की जाएगी। AGM पुराने विधानसभा परिसर स्थित सभागार में सुबह 10 बजे से होनी है।







