| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
25 अक्टूबर से 9 नवंबर 2023 तक गोवा में आयोजित 37वें राष्ट्रीय खेल की तैयारियों में झारखंड महिला हॉकी टीम जुट गई है। रांची के बरियातू हॉकी स्कूल में आयोजित चयन प्रक्रिया के 35 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। एक सप्ताह बाद चनित खिलाड़ियों का विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा। ट्रायल में राज्यभर से लगभग 145 महिला हॉकी खिलाड़ियों ने भाग लिया। पुरुष वर्ग के टीम चयन का चयन 19 अगस्त की सुबह 10 बजे से होगा।







