| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
जेएसएसपीएस (JSSPS) की कैडेट्स अंजलि उरांव मौत मामले की एक तरफ पुलिसिया जांच चल रही है। तो वहीं सीसीएल की ओर से जेएसएसपीएस में दी जा रही सुविधओं को लेकर कैडेट्स द्वारा लगाया गए तमाम आरोपों पर जांच शुरू कर दिया गया है। बताते चलें कि सीसीएल (CCL) की ओर से 5 सदस्यीय जांच कमिटी का गठन किया गया है।


यह कमिटी आवासीय सेंटर में रह रहे कैडेट्स को मिलने वाली सुविधाएं, स्वास्थ्य, शिक्षा व्यवस्था, खानपान, सुरक्षा समेत विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है। कैडेट्स के द्वारा लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है। इसकी जांच शुरू भी हो चुकी है। इसी कड़ी में मंगलवार को जांच टीम से जुड़े तमाम सदस्य जेएसएसपीएस पहुंचे हैं और दस्तावेजों की छानबीन कर रहे हैं। इसके अलावे जेएसएसपीएस में पदस्थापित सभी अधिकारियों से बातचीत कर रहे हैं।
जांच कमेटी के सदस्य
पार्थ भट्टाचार्जी,GM (P) चेयरमैन
नवनीत कुमार, CM(P)TS to D(P) कन्वेनर
मिस कविता गुप्ता, CM(P) P&IR Dept.
निलंजन चैटर्जी,CM(M)P&P Dept.
मेजर मनीष राज,CM (Security) Security Dept.







