| रांची
चंदन भट्टाचार्य sportsjharkhand.com |
भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का चौथा मुकाबला JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम रांची में खेला जा रहा है। हालांकि मैच शुरु होने के बाद भी ऑनलाइन टिकटों की खरीदारी करने वाले लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। टिकट काउंटर पर दर्शकों की भीड़ देखी गई। इस मौके पर देसी- विदेशी खेल प्रेमी ऑनलाइन टिकट के बदले काउंटर पर टिकटों की हार्ड कॉपी लेने के लिए काफी परेशान दिखे। उनकी माने तो JSCA प्रबंधक की लचर व्यवस्था के कारण हर बार ऑनलाइन टिकट खरीदारी करने वाले खेल प्रेमियों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस टेस्ट मैच के दौरान भी उन्हें परेशानियों से दो-चार होना पड़ा है।


विदेशी मेहमानों की माने तो इस व्यवस्था को सरल करने की जरूरत है, जबकि देश के विभिन्न कोने से आए क्रिकेट प्रेमियों ने कहा कि JSCA प्रबंधन को ऑनलाइन टिकट काउंटर पर बेहतर व्यवस्था देने की जरूरत है बताते चले की मैच शुरू होने के 3 घंटे बाद भी कई क्रिकेट प्रेमियों को ऑनलाइन टिकट के बदले उनको हार्ड कॉपी नहीं मिला।
खेल प्रेमियों में नाराजगी…..
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड
इधर JSCA स्टेडियम में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच में आकाशदीप ने अपने डेब्यू मुकाबले में इंग्लैंड को एक नहीं दो नहीं बल्कि तीन झटके दे कर उनके बल्लेबाजी क्रम को धराशाई कर दिया है। गौरतलब है कि इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। एक तरफ जहां भारत इस टेस्ट मैच को जीत कर सीरीज पर कब्जा करने के इरादे से मैदान पर उतरी है तो वहीं इंग्लैंड के पास सीरीज में वापसी करने का यह आखरी मौका है। बता दे चलें कि टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी इंग्लैंड की टीम (डकेट और जैक क्रॉली) ने बेहतर शुरुआत जरूर दी थी, हालांकि वो ज्यादा देर तक क्रीज पर टिक नही सके। पारी के 10वें ओवर में आकाश दीप ने बेन को 11 रन पर आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद ओली पोप को 0 पर पवेलियन लौटा दिया। आकाश ने पारी के 12वें ओवर में जैक क्रॉली को 42 रन पर पेवेलियन की राह दिखाई। अश्विन ने इसके बाद जॉनी बैयरस्ट्रो को 38 के निजी स्कोर पर पवेलियन लौटाया। जबकि लंच से ठीक पहले रविंद्र जडेजा ने इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स को एलबीडब्ल्यू आउट कर पवेलियन की राह दिखाई, स्टोक्स तीन रन बनाकर पेवेलियन लौटे।
पहले दिन का खेल खत्म, इंग्लैंड का स्कोर 7 विकेट के नुकसान पर 302
पहले दिन का खेल खत्म हो गया है। इंग्लैंड का स्कोर 7 विकेट के नुकसान पर 302 रन है। इंग्लैंड ने अच्छी रिकवरी करते हुए मैच में वापसी की है। इंग्लैंड ने लंच तक 5 विकेट के नुकसान पर 112 रन ही बनाए थे। लेकिन रूट ने शतक लगाकर इंग्लैंड को संभाल लिया। फोक्स ने भी 47 रन बनाकर अच्छा योगदान दिया। दिन का खेल खत्म होने तक रूट 106 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत की ओर से डेब्यू कर रहे आकाशदीप ने 3 विकेट हासिल किए। सिराज को दो, जबकि अश्विन और जडेजा को 1-1 विकेट मिला।







