| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
सेंट्रल कोलफिल्ड्स लिमिटेड (CCL) कोल इंडिया अंतर कंपनी क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच गई है। सेमी फाइनल मुकाबले में CCL ने वेस्टर्न कोलफिल्ड्स लिमिटेड (WCL) को 87 रन से हराकर खिताबी मुकाबले में जगह पक्की की। ECL के झालबगान ग्राउंड में पहले खेलते हुए सीसीएल ने 20 ओवर में 194 रन बनाए। कवीश कुमार ने 42 गेंद पर 57 रन, आनंद कुमार ने 22 गेंद पर 47 रन एवं प्रकाश गहलोत ने, 16 गेंद पर ताबड़तोड़ 43 रन बनाए। WCL के शशि भूषण ने 35 रन दे कर 2 विकेट लिए। जवाबी पारी खेलते हुए WCL की टीम 14.2 ओवर में 107 रन पर सिमट गई। CCL की ओर से रणधीर कुमार ने 15 रन देकर 3 विकेट एवं शाहनवाज खान ने 24 रन देकर 3 विकेट लिए।







