| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
8 दिनों तक रांची के JSCA स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों का जमावड़ा लगेगा। दरअसल 23-27 फरवरी तक भारत व इंग्लैड के बीच टेस्ट क्रिकेट टेस्ट मैच खेला जाएगा। दोनों टीम प्रैक्टिस सेशन में भाग ले रही है।


इसी बीच बुधवार को भारतीय टीम के बैट्समैन शुभमन गिल ने प्रेस वार्ता का आयोजन कर कहा कि जिस तरीके टीम खेल रही है, उसी अंदाज में टीम प्रदर्शन करेगी, विराट कोहली की कमी खलेगी लेकिन फिलहाल टीम बैलेंस है। यंग स्टार बेहतर प्रदर्शन कर रहें हैं। वहीं रांची के JSCA स्टेडियम में टिकटों की बिक्री भी शुरू है। निर्धारित अलग-अलग दर पर टिकटों की बिक्री हो रही है। हालांकि टेस्ट मैच को लेकर दर्शकों में वनडे क्रिकेट की तरह उत्साह नहीं देखा जा रहा है। दोनों टीमें रांची के रेडीसन ब्लू होटेल में ठहरीं है।


प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा ले रही है दोनों टीमें
दोनों टीमें 21 फरवरी (बुधवार) को जेएससीए में नेट प्रैक्टिस में हिस्सा लिया। जेएससीए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारत-इंग्लैड की टीम पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का चौथा टेस्ट मैच खेलेगी। पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में भारत 2-1 मुकाबला से आगे है। 28 फरवरी को दोनों टीमें रांची से धर्मशाला के लिए रवाना हो जाएगी। आखिरी टेस्ट मैच धर्मशाला में 7-11 मार्च को खेला जाना है।
एक व्यक्ति को 6 टिकट
इस टेस्ट मैच का सबसे सस्ता टिकट 400 रुपए है वहीं, सबसे महंगा टिकट 2000 रुपए का है। यानि 400 रुपए खर्च कर आप एक दिन का मैच देख सकेंगे। यानि 5 दिनों का मैच देखने के लिए कम से कम आपको 2 हजार रुपए खर्च करने पड़ेंगे। 20 से 27 तक काउंटर से टिकट मिलेंगे। एक व्यक्ति 6 टिकट काउंटर से ले सकता है। सुबह 9.30 से दिन के एक बजे तक व 2 बजे से 4.30 बजे तक काउंटर से क्रिकेट प्रेमी टिकट ले रहें हैं


टिकट के दर इस प्रकार है
विंग-ए लोअर टियर: 400 रु. (प्रति दिन), विंग-बी लोअर टियर 500 रु. (प्रति दिन), विंग-सी लोअर टियर 400 रु. (प्रति दिन), विंग-डी लोअर टियर 500 रु. (प्रति दिन)। प्रिमियम टैरेस 700 रु. (प्रति दिन), प्रेसिडेंट इन्क्लोजर 2000 रु. (प्रति दिन), हॉस्पिटैलिटी बॉक्स 1500 रु. (प्रति दिन) व कॉरपोरेट बॉक्स 1200 रु. (प्रति दिन)।
आखिरी टेस्ट मैच 2019 में खेला गया था
आपको बता दें कि जेएससीए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आखिरी टेस्ट मैच भारत व साउथ अफ्रीका के बीच 19-22 अक्टूबर 2019 को खेला गया था, जिसमें भारत ने पारी व 202 रन से मुकाबला जीता था। यहां पहला टेस्ट मैच आस्ट्रेलिया-इंडिया के बीच 16-20 मार्च 2017 को खेला गया था, यह मैच ड्रा रहा था। इस स्टेडियम में 6 वनडे मुकाबले अबतक खेले जा चुके हैं। वहीं, 4 टी-20 मैच भी खेले गए हैं। वनडे में आखिरी मुकाबला अक्टूबर 2022 में खेला गया था। वहीं, आखिरी मैच टी-20 में भारत व न्यूजीलैंड के बीच 27 जनवरी 2023 को खेला गया था। न्यूजीलैंड की टीम यह मुकाबला जीती थी।







