| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
दिल्ली में आयोजित 43वीं सीनियर और तीसरी जूनियर एशियाई ट्रैक साइकिलिंग चैंपियनशिप में भारतीय टीम में शामिल झारखंड के खिलाड़ियों ने उम्दा प्रदर्शन किया है। गौरतलब है की इस टीम में कुल 42 साइकिलिस्ट राइडर शामिल है, जिनमें झारखंड के तीन खिलाड़ी भी शामिल है। प्रतियोगिता में पहले दिन बुधवार को वीमेन जूनियर टीम स्प्रिंट और बॉयज जूनियर टीम स्प्रिंट में भी झारखंड के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है। खिलाड़ियों ने गोल्ड और सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया है। वीमेन स्प्रिंट स्पर्धा में सरिता और सबीना कुमारी ने अपने टीम को गोल्ड मेडल दिलाया है। जबकि बॉयज कैटेगरी में नारायण महतो ने सिल्वर मेडल टीम की झोली में डाला है। उनके इस उपलब्धि पर झारखंड साइकलिंग संघ के शैलेंद्र पाठक और अन्य पदाधिकारियों ने खुशी जाहिर करते हुए बधाई दी है।







