| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर 16 क्रिकेट का फाइनल मुकाबला धनबाद और लातेहार के बीच खेला जाएगा। गौरतलब है कि एक तरफ लातेहार ने अपने दोनों मैच जीत कर फाइनल में प्रवेश किया है। वहीं धनबाद की टीम रन रेट के आधार पर अंतिम दो टीमों में फाइनल में अपना जगह पक्का कर लिया है। फाइनल मुकाबला हजारीबाग के वेल्स ग्राउंड में 27 अप्रैल को खेला जाएगा। सुपर लीग के खेले गए मुकाबले में लातेहार ने जमशेदपुर को और धनबाद ने गिरिडीह को मंगलवार को खेले गए मैच में हराकर फाइनल में प्रवेश किया है।
धनबाद की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गिरिडीह को 4 विकेट से हराकर जीत दर्ज की है। वहीं लातेहार की टीम ने जमशेदपुर को हराकर फाइनल में अपना जगह पक्का किया है।







