Saturday, November 21, 2026
  • Login
Sports Jharkhand
  • Home
  • Love All
  • Awards
    • Arjuna
    • Dronacharya
    • Dhyanchand Award
    • Khel Ratna
    • Padma Award
  • Infrastructure
  • Documents
  • Gallery
    • Photo Gallery
    • Newspaper Clips
  • Upcoming Events
No Result
View All Result
  • Home
  • Love All
  • Awards
    • Arjuna
    • Dronacharya
    • Dhyanchand Award
    • Khel Ratna
    • Padma Award
  • Infrastructure
  • Documents
  • Gallery
    • Photo Gallery
    • Newspaper Clips
  • Upcoming Events
No Result
View All Result
Sports Jharkhand
No Result
View All Result
Home SPORTSJHARKHAND.com EXCLUSIVE

JSCA सभी जिला क्रिकेट संघों को 3-3 आजीवन सदस्य बनाने को करेगा अधिकृत, 2004 के बाद पहली बार जिला संघों को मिलेगा अधिकार

विशेष कमिटी की सिफारिश पर JSCA तय करेगा मोड ऑफ एक्शन

Sushil Singh Mantu by Sushil Singh Mantu
11-05-2024 @ 06:21 PM
in SPORTSJHARKHAND.com EXCLUSIVE
0 0
A A
0
JSCA में 8 वर्तमान/पूर्व खिलाड़ियों, 2 IAS और 2 IPS समेत 29 लोगों को आजीवन सदस्यता दिए जाने का रास्ता साफ, जांचोपरांत विशेष समिति ने दी हरी झंडी
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter
image_pdfimage_print
रांची

टीम sportsjharkhand.com 

झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) में 20 साल बाद फिर से सभी जिला क्रिकेट संघों को आजीवन सदस्य बनाने का अधिकार देने जा रहा है। JSCA 31 अगस्त से पहले होनेवाले AGM के दौरान आम सदस्यों के समक्ष इसका प्रस्ताव रखने जा रहा है कि प्रत्येक जिला क्रिकेट संघ को कुछ शर्तों के साथ JSCA के 3 आजीवन सदस्य बनाने का अधिकार दिया जाए। 26 अगस्त 2023 को गढ़वा में आयोजित AGM में सदस्यता विवाद के बाद गठित विशेष कमिटी ने ये अनुशंसा JSCA के कमिटी ऑफ मैनेजमेंट को 26 अप्रैल की भेजी है। JSCA का कमिटी ऑफ मैनेजमेंट आगामी बैठक में इसे मंजूरी देते हुए प्रस्ताव को AGM में ले जाने का निर्णय लेगा।

 

सदस्य बनाते वक्त जिला क्रिकेट संघों को इन शर्तों का रखना होगा ख्याल

♦ आजीवन सदस्य बनानेवाला व्यक्ति उस जिले का निवासी हो

♦ जिला क्रिकेट संघ AGM के दौरान 3 लोगों का नाम अंतिम रूप से चयनित करेगा

♦ इस AGM के दौरान JSCA द्वारा नामित एक ऑब्जर्वर अनिवार्य रूप से मौजूद रहेगा

♦ पूर्व अध्यक्ष, पूर्व सचिव व पूर्व पदाधिकारियों जो JSCA के आजीवन सदस्य नहीं हैं, उन्हें प्राथमिकता देनी होगी

♦ JSCA की प्रत्येक कमिटी ऑफ मैनेजमेंट के टेन्योर (तीन साल) के दौरान जिला क्रिकेट संघ को अधिकतम तीन (3) स्थानीय लोगों के नाम की अनुशंसा करने का अधिकार होगा

♦ ऑब्जर्वर की रिपोर्ट और अन्य जांचोपरांत JSCA की कमिटी ऑफ मैनेजमेंट स्क्रूटनी के पश्चात अंतिम निर्णय लेने के लिए अधिकृत होगी.

 

जमशेदपुर के लिए अलग व्यवस्था

JSCA के नियमों के अनुसार जमशेदपुर को जिला क्रिकेट संघ की मान्यता नहीं है। यहां क्रिकेट का संचालन JSCA स्वयं करता है। इसलिए JSCA प्रबंधन की पहल पर स्कूल व क्लब के प्रतिनिधियों के साथ बैठक में तीन आजीवन सदस्य बनाने का निर्णय लिया जाएगा।

2004 में तत्कालीन  21 जिला क्रिकेट संघों को 20-20 सदस्य बनाने का मिला था अधिकार

JSCA में जमशेदपुर के सदस्यों की बहुलता को देखते हुए प्रबंधन ने 2004 में तत्कालीन सभी 21 जिलों को 20-20 आजीवन सदस्य बनाने का अधिकार दिया था। उस वक्त कुल 420 नए सदस्य बनाए गए थे। JSCA प्रबंधन पर काबिज लोगों ने जिसे जहां से चाहा उस जिले से मेंबर बना दिया था। इस गलती से सबक लेते हुए इस बार सदस्यता देने के लिए कुछ शर्तें जोड़ी गई हैं।

 

आजीवन सदस्यता के लिए “पैसों के खेल” को रोकना JSCA के लिए होगी बड़ी चुनौती

JSCA के समक्ष इस निर्णय को अमलीजामा पहनाने में सबसे बड़ी चुनौती सदस्यता देने में पैसों के खेल को खत्म करने की होगी। कुछ जिला क्रिकेट संघ ऐसे हैं जो पैसों के लिए स्थानीय खिलाड़ियों का हक वर्षों से मार रहे हैं। वैसे जिलों के पदाधिकारियों के लिए आजीवन सदस्यता देने का अधिकार पैसे कमाने के एक नए अवसर लेकर आएगा, ऐसी आशंका प्रबल है। देखना होगा कि JSCA इस चुनौती से कैसे निपटता है या खुद भी लटपटा जाता है।

Tags: District Cricket AssociationJharkhand State Cricket AssociationJSCAJSCA International Cricket StadiumMembershipRanchi
Sushil Singh Mantu

Sushil Singh Mantu

Next Post
जिस झारखंड में प्रत्येक तीसरा नागरिक मात्र 30 रुपए प्रतिदिन में गुजर बसर करने को विवश हो, वहां 550 VVIP/VIP और उनके सेवकों के “बड़ा भोज” पर खेल निदेशालय ने खर्च कर डाले 1.04 करोड़ रुपए

जिस झारखंड में प्रत्येक तीसरा नागरिक मात्र 30 रुपए प्रतिदिन में गुजर बसर करने को विवश हो, वहां 550 VVIP/VIP और उनके सेवकों के "बड़ा भोज" पर खेल निदेशालय ने खर्च कर डाले 1.04 करोड़ रुपए

Contact Address:

236, Janak Nagar, Hesal
PO : Hehal
Ranchi, Jharkhand
PIN : 834005

Reach us at

+91 9470777777
sportsjharkhand@gmail.com
info@sportsjharkhand.com
www.sportsjharkhand.com

Popular Keywords

10 X Rifle Club11वीं सीनियर राष्ट्रीय ड्रैगन बोट रेसिंग प्रतियोगिता 202313वीं झारखंड स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप13वीं हॉकी इंडिया जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप13वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सीनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप 202314वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला और पुरुष चॉकबॉल प्रतियोगिता15वीं झारखंड स्टेट फेंसिंग चैंपियनशिप15वीं राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता15वीं स्टेट तीरंदाजी प्रतियोगिता 202316वां राज्यस्तरीय सीनियर महिला17th Junior Athletics1972 Munich Olympic1980

Recent News

खेल निदेशालय ने दिवंगत प्रशिक्षक प्रतिमा बरवा का संविदा विस्तार नहीं करने पर सिमडेगा DSO से कारण पृच्छा की

खेल निदेशालय ने दिवंगत प्रशिक्षक प्रतिमा बरवा का संविदा विस्तार नहीं करने पर सिमडेगा DSO से कारण पृच्छा की

November 19, 2026
गुलाम रब्बानी झारखंड फुटबॉल संघ की कमान 1 नवंबर को परिजनों को सौंपने की तैयारी में जुटे, पूर्व मंत्री सह अध्यक्ष मिथिलेश ठाकुर निपटाए जाएंगे

गुलाम रब्बानी झारखंड फुटबॉल संघ की कमान 1 नवंबर को परिजनों को सौंपने की तैयारी में जुटे, पूर्व मंत्री सह अध्यक्ष मिथिलेश ठाकुर निपटाए जाएंगे

October 28, 2026

© 2020 All Rights Reserved Sports Jharkhand - Developed by PV Web Solution.

  • Home
  • Love All
  • Awards
    • Arjuna
    • Dronacharya
    • Dhyanchand Award
    • Khel Ratna
    • Padma Award
  • Infrastructure
  • Documents
  • Gallery
    • Photo Gallery
    • Newspaper Clips
  • Upcoming Events
  • Login

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In