| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
रांची के JSCA स्टेडियम में आयोजित टेनिस चैंपियनशिप में रविवार को महेंद्र सिंह धोनी और सुमित की जोड़ी ने इस चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में रोहित और सौरभ की जोड़ी को पराजित किया है। 6-1, 6-1, 6-1 के सीधे सेट में धोनी और सुमित की जोड़ी ने इस मुकाबले को जीता है।
बताते चलें कि 2018, 2019 और 2022 में भी JSCA कंट्री क्रिकेट क्लब टेनिस टूर्नामेंट का खिताब महेंद्र सिंह धोनी और सुमित की जोड़ी ने जीता है। तीन बार इस चैंपियनशिप में इन दोनों की जोड़ी चैंपियन रही है। रविवार को मेंस सिंगल के मुकाबले हुए जिसमें सुमित कुमार बजाज ने रोहित को 6-3, 6-3 सेट से पराजित किया है। जबकि मेंस डबल्स में सुमित कुमार बजाज और पंकज की जोड़ी ने रोहित कुमार और शशि को 6-3, 3-6 और 6 -1 से पराजित किया है। जबकि टीम चैंपियनशिप में शशि, सौरभ, रोहित और सुमित ने श्रेयस, डॉक्टर जयंत और प्रकाश मोदी को हराया है।







