| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
FIH महिला हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर प्रतियोगिता में शनिवार को USA और भारत के बीच खेले गए मैच में भारत की हार के बाद महिला टीम जोरदार वापसी करते हुए रविवार को खेले गए दिन के चौथे मुकाबले को जीता है। भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर सेमीफाइनल में अपनी दावेदारी पेश की है। बताते चलें की भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए इस मैच के 41वें सेकेंड में भारतीय टीम ने पहला गोल दाग अपना इरादा साफ कर दिया। संगीता कुमारी ने पहला गोल कर भारत को 1-0 की बढ़त दिलाई। संगीता ने न्यूजीलैंड के डिफेंस को तोड़कर फील्ड गोल किया। हालांकि न्यूजीलैंड ने पलटवार करते हुए पेनल्टी कॉर्नर के जरिए एक गोल कर टीम को एक-एक के बराबरी पर ला खड़ी कर दी। हालांकि भारत ने आक्रामक तरीके से इस मैच को खेल और पेनाल्टी के मौके को भुनाते हुए गोल दाग कर द लीड(2-1) बनाई। भारत के लिए तीसरा गोल नेहा ने किया और इस फील्ड गोल के जरिए भारत ने लीड बरकरार रखी। और इस मैच को भारत ने 3-1 से जीत लिया। हालांकि आखिरी 3 क्वार्टर दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर हुई। झारखंड की सलीम टेटे को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। भारत का अगला मुकाबला 16 जनवरी को इटली के साथ है और इस मुकाबले को भारतीय टीम हर हाल में जीतना चाहती है।


बैक टू बैक चार मुकाबले
परिणाम
बताते चलें कि रविवार को बैक टू बैक चार मुकाबले खेले गए। पहला मुकाबला चेक रिपब्लिक और चिली के बीच खेला गया। दूसरा मुकाबला जापान और जर्मनी के बीच हुआ। तीसरा मुकाबला USA और इटली के बीच खेला गया। वहीं चौथा मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच हुआ। दिन के पहले मुकाबले में चिली ने जीत दर्ज की है।


चेक रिपब्लिक के खिलाफ 6-0 से चिली ने जीत दर्ज की है। चिल्ली की ओर से शानदार खेल का प्रदर्शन इस दौरान देखने को मिला है। वहीं दिन का दूसरा मुकाबला जर्मनी और जापान के बीच खेला गया। जिसमें जापान ने जर्मनी को एक-एक के बराबरी पर रौका। इस बीच जर्मनी को 15 पेनाल्टी कार्नर मिले और इस मौके को जर्मनी ने गोल में भुनाने में नाकामयाब रही। जबकि जापान को एक पेनाल्टी कार्नर मिला। जिसे जापान ने गोल में भुनाकर मुकाबले को बराबरी पर किया।


तीसरा मुकाबला USA और इटली के बीच खेला गया। इस मुकाबले को भी USA की टीम ने शानदार तरीके से जीता। इटली को 2-0 से हराकर USA की टीम पूल B में टॉप पर आ गई है। बताते चलें कि रविवार को खेले गए इस मुकाबले के शुरुआती दौर से ही USA की टीम इटली पर हावी दिखी। जबकि दिन का चौथा मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया। इस मुकाबले को भारत ने 3-1 से जीता।







