| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
रांची के JSCA स्टेडियम में 27 जनवरी को भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला T20 मुकाबले को लेकर जबरदस्त उत्साह दिख रहा है। मंगलवार से काउंटर पर टिकट की बिक्री शुरू हो गई है। पहले दिन दो घंटे के अंदर ही सस्ते टिकट काउंटर पर खत्म हो गए। इसको लेकर काउंटर पर कई बार हाथापाई की नौबत भी आ गई। कई बार लोग पुलिस से भी नोकझोंक कर बैठे।
टिकट लेने आए लोगों का आरोप है कि महंगे टिकटों की बिक्री के लिए ऐसा किया जा रहा है। कुछ लोग सस्ते टिकट ब्लैक में बिक्री होने का आरोप भी लगा रहे हैं।




अन्य राज्यों के क्रिकेट प्रेमी भी पहुंचे टिकट लेने
झारखंड के अलावा अन्य राज्यों से भी टिकट प्रेमी टिकट लेने राजधानी रांची के JSCA स्टेडियम के टिकट काउंटर पहुंचे हैं। मैच को लेकर दर्शकों में उत्साह तो दिख रहा है।







