| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
20 फरवरी से 26 फरवरी 2023 तक मलेशिया में एशियन लॉन बॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए 10 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा की गई है। इस टीम में 5 सदस्य झारखंड से चयनित किए गए हैं। पुरुष वर्ग में 3 और महिला वर्ग में 2 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। यह टीम 18 फरवरी को मलेशिया के लिए रवाना होगी। टीम के चयन पर झारखंड बॉलिंग संघ के पदाधिकारियों ने खुशी जाहिर की है। खेल प्रेमियों ने टीम को इस टूर्नामेंट के लिए शुभकामनाएं दी है।
पुरुष वर्ग में झारखंड से दिनेश कुमार, सुनील बहादुर और चंदन कुमार सिंह का चयन किया गया है। जबकि महिला वर्ग में लवली चौबे और रूपा रानी तिर्की का चयन हुआ है। बताते चलें कि दिनेश कुमार और लवली चौबे वर्तमान में झारखंड पुलिस में कार्यरत है। जबकि सुनील बहादुर जैप में है और रूपा रानी तिर्की रामगढ़ की जिला खेल पदाधिकारी है।







