Friday, November 20, 2026
  • Login
Sports Jharkhand
  • Home
  • Love All
  • Awards
    • Arjuna
    • Dronacharya
    • Dhyanchand Award
    • Khel Ratna
    • Padma Award
  • Infrastructure
  • Documents
  • Gallery
    • Photo Gallery
    • Newspaper Clips
  • Upcoming Events
No Result
View All Result
  • Home
  • Love All
  • Awards
    • Arjuna
    • Dronacharya
    • Dhyanchand Award
    • Khel Ratna
    • Padma Award
  • Infrastructure
  • Documents
  • Gallery
    • Photo Gallery
    • Newspaper Clips
  • Upcoming Events
No Result
View All Result
Sports Jharkhand
No Result
View All Result
Home SPORTSJHARKHAND.com EXCLUSIVE

बदली हुई परिस्थितियों में 10 अगस्त से पहले SGM और 31 अगस्त तक AGM करने की तैयारी में जुटा JSCA

BCCI ओम्बुड्समैन ने 19 अगस्त तक JSCA से 9 बिंदुओं पर मांगा जवाब

Sushil Singh Mantu by Sushil Singh Mantu
31-07-2026 @ 05:06 PM
in SPORTSJHARKHAND.com EXCLUSIVE
0 0
A A
0
बदली हुई परिस्थितियों में 10 अगस्त से पहले SGM और 31 अगस्त तक AGM करने की तैयारी में जुटा JSCA
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter
image_pdfimage_print
रांची

टीम sportsjharkhand.com 

झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) की कमिटी ऑफ मैनेजमेंट (CoM) या स्वयं अध्यक्ष अपने अधिकारों का उपयोग कर अगले एक पखवाड़े के अंदर विशेष आम सभा (SGM) बुलाने जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार 10 अगस्त से पहले SGM कराने की तैयारी में JSCA प्रबंधन जुटा हुआ है। बायलॉज के अनुसार 5 दिनों के नोटिस पर SGM बुलाए जाने का प्रावधान है। नंदू पटेल बनाम JSCA मामले में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के ओम्बुड्समैन के 29 जुलाई के आदेश के बाद बदली हुई परिस्थितियों में JSCA प्रबंधन के लिए ये SGM अवश्यंभावी हो गया है। पता हो कि सर्वोच्च न्यायालय के 9 अगस्त 2018 और 14 सितंबर 2022 के आदेशों को नजरअंदाज करते हुए JSCA प्रबंधन ने आज तक अपना बायलॉज निबंधित नहीं करा पाया। इसी मामले पर सुनवाई करते हुए BCCI के ओम्बुड्समैन ने 2018 से आज तक निबंधन के लिए किए गए प्रयासों और भविष्य में निबंधन कराए जाने की पूरी टाइमलाइन समेत 9 बिंदुओं पर 3 सप्ताह के अंदर (19 अगस्त तक) शपथ पत्र के माध्यम से JSCA को जवाब जमा करने का निर्देश दिया है। 19 अगस्त तक जवाब देने की बाध्यता से पहले JSCA ऐसे कदम उठाना चाहता है, जिससे जवाब देने वक्त कुछ सकारात्मक तर्क गढ़े जा सकें। कुछ SGM के तुरंत बाद वार्षिक आम सभा (AGM) का भी आयोजन किया जाएगा क्योंकि बायलॉज के अनुसार 31 अगस्त तक AGM कराने की भी बाध्यता है।

 

SGM में बायलॉज संशोधन और निबंधन पर होगी विशेष चर्चा

SGM के दौरान पिछले 8 वर्षों के दौरान सर्वोच्च न्यायालय-CoA के आदेशों व निर्देशों तथा लोधा कमिटी की सिफारिशों के अनुसार JSCA बायलॉज में आवश्यक संशोधन पर व्यापक चर्चा होगी। BCCI के निबंधित संविधान के अनुरूप JSCA का बायलॉज संशोधित करने के बाद IG रजिस्ट्रार के यहां निबंधन के लिए आवेदन किया जाएगा। पता हो कि JSCA प्रबंधन ने 23 सितंबर 2018 को रांची में आयोजित SGM के दौरान बायलॉज संशोधित करने का बाद 24 सितंबर को निबंधन के लिए दस्तावेज IG रजिस्ट्रार के यहां जमा करा दिया था, फिर सब कुछ भगवान भरोसे छोड़ दिया गया था। जो आज तक जस का तस है। SGM के माध्यम से JSCA पिछले 8 वर्षों के दौरान जमा हुई गंदगियों से मुक्ति पाने के प्रयास में जुटेगा।

 

इन 9 बिंदुओं पर BCCI ओम्बुड्समैन ने JSCA से शपथ पत्र के माध्यम से मांगा है जवाब

1. IG रजिस्ट्रार के यहां निबंधन के लिए कब आवेदन दिया गया

2. आवेदन के बाद क्या क्या डिफेक्ट/ऑब्जेक्शन IG रजिस्ट्रार ऑफिस ने बताया

3. डिफेक्ट/ऑब्जेक्शन दूर करने के लिए JSCA की ओर से क्या क्या उपाय किए गए अगर कोई उपाय नहीं हुआ तो क्यों ?

4. किस तारीख को आवेदन निरस्त कर दिया गया या अभी भी पेंडिंग है ?

5. पुराने आवेदन के निरस्त होने के तुरंत बाद नया आवेदन क्यों नहीं जमा कराया गया ?

6. 9 अगस्त 2018 से सर्वोच्च न्यायालय और लोधा समिति की सिफारिशों को लागू करने के लिए क्या क्या कदम उठाए गए, तारीख और बिंदुवार जवाब दें ?

7. बायलॉज के किन प्रावधानों के तहत 2019, 2022 और 2025 के चुनाव कराए गए ?

8. जिस प्रावधान के तहत चुनाव कराए गए क्या वो आम सभा से पारित था और उसका निबंधन हो चुका था तथा क्या ये BCCI संविधान और लोधा कमिटी की सिफारिशों के अनुरूप था ?

9. 31 अगस्त या उससे पहले आम सभा के बाद बायलॉज निबंधन के लिए JSCA प्रबंधन द्वारा उठाए जाने वाले कदमों की टाइमलाइन बताएं 

Tags: AGMBCCIJSCAJSCA International Cricket StadiumOmbudsmanSGM
Sushil Singh Mantu

Sushil Singh Mantu

Next Post
BCCI पदाधिकारी का एक कथित आग्रह… जिसे तत्कालीन JSCA अध्यक्ष ने भोकाल बनाने के लिए CoM के मिनट्स में दर्ज करवा दी

BCCI पदाधिकारी का एक कथित आग्रह... जिसे तत्कालीन JSCA अध्यक्ष ने भोकाल बनाने के लिए CoM के मिनट्स में दर्ज करवा दी

Contact Address:

236, Janak Nagar, Hesal
PO : Hehal
Ranchi, Jharkhand
PIN : 834005

Reach us at

+91 9470777777
sportsjharkhand@gmail.com
info@sportsjharkhand.com
www.sportsjharkhand.com

Popular Keywords

10 X Rifle Club11वीं सीनियर राष्ट्रीय ड्रैगन बोट रेसिंग प्रतियोगिता 202313वीं झारखंड स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप13वीं हॉकी इंडिया जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप13वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सीनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप 202314वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला और पुरुष चॉकबॉल प्रतियोगिता15वीं झारखंड स्टेट फेंसिंग चैंपियनशिप15वीं राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता15वीं स्टेट तीरंदाजी प्रतियोगिता 202316वां राज्यस्तरीय सीनियर महिला17th Junior Athletics1972 Munich Olympic1980

Recent News

खेल निदेशालय ने दिवंगत प्रशिक्षक प्रतिमा बरवा का संविदा विस्तार नहीं करने पर सिमडेगा DSO से कारण पृच्छा की

खेल निदेशालय ने दिवंगत प्रशिक्षक प्रतिमा बरवा का संविदा विस्तार नहीं करने पर सिमडेगा DSO से कारण पृच्छा की

November 19, 2026
गुलाम रब्बानी झारखंड फुटबॉल संघ की कमान 1 नवंबर को परिजनों को सौंपने की तैयारी में जुटे, पूर्व मंत्री सह अध्यक्ष मिथिलेश ठाकुर निपटाए जाएंगे

गुलाम रब्बानी झारखंड फुटबॉल संघ की कमान 1 नवंबर को परिजनों को सौंपने की तैयारी में जुटे, पूर्व मंत्री सह अध्यक्ष मिथिलेश ठाकुर निपटाए जाएंगे

October 28, 2026

© 2020 All Rights Reserved Sports Jharkhand - Developed by PV Web Solution.

  • Home
  • Love All
  • Awards
    • Arjuna
    • Dronacharya
    • Dhyanchand Award
    • Khel Ratna
    • Padma Award
  • Infrastructure
  • Documents
  • Gallery
    • Photo Gallery
    • Newspaper Clips
  • Upcoming Events
  • Login

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In