| रांची टीम sportsjharkhand.com |
झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) के पूर्व उपाध्यक्ष उदय कुमार श्रीवास्तव उर्फ यू के श्रीवास्तव का निधन रविवार की शाम जमशेदपुर में हो गया। वे बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) को JSCA बनानेवाली 2003 से 2006 वाली कमिटी ऑफ मैनेजमेंट के निर्वाचित उपाध्यक्ष रहे थे। हालांकि JSCA की कार्यप्रणाली से नाराज़ हो उन्होंने टेन्योर पूरा होने से पहले ही JSCA की कमिटी ऑफ मैनेजमेंट से इस्तीफा दे दिया था। पूर्व उपाध्यक्ष के निधन पर JSCA की कमिटी ऑफ मैनेजमेंट की ओर से अब तक कोई शोक संदेश जारी नहीं किया गया है।







