| रांची |
झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) की चुनावी वार्षिक आम सभा (AGM) 18 मई को होनी है लेकिन आश्चर्य की बात है कि अब तक चुनावी कार्यक्रमों की घोषणा नहीं हो पाई। बताया जा रहा है कि रिटर्निंग अफसर के परिजन की तबियत खराब है इसलिए वे दिल्ली में हैं लेकिन असिस्टेंट रिटर्निंग अफसर भी तो रिटर्निंग अफसर के निर्देश पर चुनावी कार्यक्रमों को घोषणा कर सकते हैं सत्र 2022-25 के चुनाव की घोषणा AGM से 14 दिन पहले हुई थी। नामांकन के लिए 5 दिन का वक्त मुकर्रर किया गया था जबकि 2 दिन नाम वापसी के लिए दिए गए थे। तत्पश्चात सभी प्रत्याशियों को 5 दिन का वक्त चुनाव प्रचार के लिए तय किया गया था।
वही सत्र 2025-28 के AGM को अब मात्र 11 दिन बचे हैं और चुनावी अधिसूचना का अब तक इंतजार है। वोटर लिस्ट भी अबतक जारी नहीं हो पाई है। ऐसे में तय है कि अब पिछले चुनाव की तर्ज पर न तो नामांकन के लिए 5 दिन का वक्त मिलेगा ना ही प्रचार प्रसार के लिए 5 दिन का वक्त जबकि पिछले चुनाव और वर्तमान चुनाव के रिटर्निंग अफसर एक ही हैं, एन एन पांडे। फिर पता नहीं क्यों बेवजह देरी हो रही है।









