| रांची
टीम Sportsjharkhand.com |
JSCA कंट्री क्रिकेट क्लब (सीसीसी) के हुए चुनाव में वर्तमान सीसीसी का अध्यक्ष राजेश वर्मा बॉबी ने जीत दर्ज की है। सीसीसी के हुए चुनाव में 779 में लगभग 634 मतदान हुए। अध्यक्ष पद के उम्मीदवार बॉबी को 344 और सुनील कुमार साहू को 283 मतदाताओं ने अपना-अपना मत दिया। 7 वोट रद्द भी हुए है।
बता दें कि CCC चुनाव में दो गुट इस चुनावी दंगल में थे। एक गुट की कमान वर्तमान सीसीसी अध्यक्ष राजेश वर्मा बॉबी कर रहे थे। जबकि दूसरे गुट का नेतृत्व का कमान सुनील कुमार साहू के हाथों में था। इनके अलावा 24 प्रत्याशियों ने नामिनेशन किया था, जिनमें से 12 कमेटी मेंबर चुने गए। जीत के बाद राजेश वर्मा बॉबी ने सभी मतदाताओं को शुक्रिया कहा है। अजय नाथ शाहदेव ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बधाई दी है और कहा है कि यह जीत पूरी टीम की है।
इन्होंने मतदान किया…
मणिपुर डीजी राजीव सिंह, रांची डीजी वायरलेस प्रशांत सिंह, झारखंड सरकार में मंत्री मिथिलेश ठाकुर, विधायक बिरांची नारायण, विधायक मनीष जायसवाल, सीसीसी के वर्तमान सेक्रेटरी अजय नाथ शाहदेव ने वोट किया।
CCC चुनाव परिणाम…
जीती हुई टीम
राजेश वर्मा ‘बॉबी’ (अध्यक्ष)
सदस्य
अजीत कुमार, अर्शे आलम, भानु प्रताप, गुरुदयाल नामधारी, इंद्र शेखर, नीतिन सर्राफ, पवन कुमार, राहुल झा, राजीव रंजन, संजय पांडेय, सुशील कुमार, विशाखा झा।
ये हार गए चुनाव
अध्यक्ष पद के प्रत्याशी
सुनील कुमार साहू
सदस्य
विभूति भूषण प्रसाद, विनय बिहारी, दिनेश कुमार, जय कुमार सिन्हा, माे. राशिद, राजदीप सिंह, राजेश कुमार वर्मा, रुद्रदेव कुमार, संजय कुमार विद्रोही, शिवेंद्र नाथ दुबे, सुनील







