| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
JSCA कंट्री क्रिकेट क्लब में फिर से स्क्वैश खेल प्रारंभ किया गया। विशाखा झा ने इसका उद्घाटन किया। मौके पर कंट्री क्रिकेट क्लब के अध्यक्ष राजीव रंजन ने कहा कि यह क्लब सदस्यों के साथ-साथ उनके परिजनों को भी क्लब में उपलब्ध खेल सुविधा को उपयोग करने के लिए अवसर देती है। स्क्वैश खेलने के लिए क्लब के सदस्य क्लब के रिसेप्शन काउंटर और कोई भी विद्यालय महाविद्यालय क्लब की इच्छुक खिलाड़ी स्टेडियम जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। इस अवसर पर संगठन से जुड़े कई पदाधिकारी मौजूद थे।
प्रशिक्षण का समय
प्रशिक्षण का समय सुबह 7:00 बजे से 9:00 बजे तक और शाम 4:00 बजे से 7:00 बजे तक निर्धारित है। प्रशिक्षक राहुल कुमार सिंह खिलाड़ियों को ट्रेंड करेंगे। यह जानकारी कंट्री क्रिकेट क्लब के अध्यक्ष राजीव रंजन ने दी है।







