Saturday, November 21, 2026
  • Login
Sports Jharkhand
  • Home
  • Love All
  • Awards
    • Arjuna
    • Dronacharya
    • Dhyanchand Award
    • Khel Ratna
    • Padma Award
  • Infrastructure
  • Documents
  • Gallery
    • Photo Gallery
    • Newspaper Clips
  • Upcoming Events
No Result
View All Result
  • Home
  • Love All
  • Awards
    • Arjuna
    • Dronacharya
    • Dhyanchand Award
    • Khel Ratna
    • Padma Award
  • Infrastructure
  • Documents
  • Gallery
    • Photo Gallery
    • Newspaper Clips
  • Upcoming Events
No Result
View All Result
Sports Jharkhand
No Result
View All Result
Home CCC चुनाव 2023

2019 JSCA चुनाव में जिस प्रत्याशी को “अयोग्य” बता नामांकन कराया था खारिज, पदलोलुपता में CCC चुनाव 2023 में उसी अयोग्य को “बॉस” मान TTML करने को विवश शिवेंद्र नाथ दुबे

CCC पर कब्जे को लेकर दो गुट आमने सामने, 26 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग

Sushil Singh Mantu by Sushil Singh Mantu
21-11-2023 @ 11:52 AM
in CCC चुनाव 2023
0 0
A A
0
2019 JSCA चुनाव में जिस प्रत्याशी को “अयोग्य” बता नामांकन कराया था खारिज, पदलोलुपता में CCC चुनाव 2023 में उसी अयोग्य को “बॉस” मान TTML करने को विवश शिवेंद्र नाथ दुबे
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter
image_pdfimage_print
रांची

टीम sportsjharkhand.com 

पदलोलुपता का कीड़ा अगर काट जाए तो व्यक्ति “मलपान” करने को भी आतुर हो जाता है। झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) की सहायक संस्था कंट्री क्रिकेट क्लब (CCC) के चुनाव में भी पदलोलुपता में एक शख्स ऐसा ही करता हुआ नज़र आ रहा है। शख्स का नाम है शिवेंद्र नाथ दुबे। ये वही मौकापरस्त शिवेंद्र नाथ दुबे हैं जिन्होंने सितंबर 2019 में JSCA चुनाव के दौरान जिस सुनील कुमार (साहू) का नामांकन रद्द कराया था आज पदलोलुपता में उसी सुनील कुमार (साहू) का नेतृत्व स्वीकार कर CCC के चुनावी मैदान में कूद पड़े हैं। सुनील कुमार (साहू) अध्यक्ष पद के लिए चुनाव मैदान में हैं जबकि उन्हीं के गुट से आदतन ताबड़तोड़ तेल मालिश (TTML) करनेवाले शिवेंद्र नाथ दुबे सदस्य के रूप में अपना भाग्य आजमा रहे हैं। खास बात ये भी है की शिवेंद्र नाथ दुबे के प्रस्तावक वही मधुकांत पाठक बने हैं, जिन्होंने शिवेंद्र नाथ दुबे की हां में हां का नमक मिर्च मिलाकर 2019 में सुनील कुमार (साहू) का नामांकन रद्द करवाया था। मतलब दोनों मौकापरस्त लोगों ने अपने हितों की रक्षा के लिए फिर से यू टर्न ले लिया है। पिछले एक दशक से झारखंड ओलंपिक संघ (JOA) पर काबिज ऐसे मौकापरस्त लोग CCC का कितना भाला (भला नहीं) कर पाएंगे, ये सबकी समझ में है लेकिन चुनावी अंकगणित में संभावित लाभ की प्रत्याशा में ऐसे परजीवी पलते रहे हैं।

क्या था पूरा मामला

सितंबर 2019 में लोढ़ा कमीशन की सिफारिशों के अनुरूप सर्वोच्च न्यायालय (SC) के आदेश पर JSCA का चुनाव हो रहा था। नामांकन पत्रों की जांच 14 सितंबर 2019 को हो रही थी। उपाध्यक्ष पद पर सत्ताधारी गुट की ओर से सुनील कुमार (साहू) के नामांकन को चुनौती दी गई। आधार ये बनाया गया कि नामांकन के वक्त सुनील कुमार (साहू) झारखंड वूशु संघ के अध्यक्ष हैं। नियमानुसार किसी अन्य संघ के पदाधिकारी रहते हुए कोई भी शख्स JSCA का चुनाव नहीं लड़ सकता। इसलिए निर्वाचन पदाधिकारी शिव बसंत ने इस विषय पर सुनवाई की। सुनील कुमार (साहू) ने पक्ष रखा की वे नामांकन से पहले ही वूशु संघ से इस्तीफा दे चुके हैं। उन्होंने 8 सितंबर को दिए गए इस्तीफे की पावती कॉपी भी निर्वाचन पदाधिकारी को उपलब्ध कराई। इसके बाद निर्वाचन पदाधिकारी ने झारखंड वूशु संघ के तत्कालीन महासचिव शिवेंद्र नाथ दुबे व JOA के महासचिव मधुकांत पाठक से कारण पृच्छा के बाद सुनील कुमार (साहू) का नामांकन रद्द कर दिया गया। आधार ये बनाया कि इस्तीफा दिया गया था लेकिन उसे “स्वीकार” नहीं किया गया था। जिस सुनील कुमार (साहू) के “आर्थिक सहयोग” से वूशु संघ ने अपनी पहचान बनाई उसी शख्स को मौकापरस्ती के लिए बलि का बकरा बना दिया।

Tags: cccCountry Cricket ClubElectionJharkhand State Cricket AssociationJSCAJSCA International Cricket StadiumRanchi
Sushil Singh Mantu

Sushil Singh Mantu

Next Post
43वीं जूनियर नेशनल तीरंदाजी प्रतियोगिता : इंडियन राउंड बालक टीम ने जीता स्वर्ण जबकि बालिका टीम को कांस्य पदक

43वीं जूनियर नेशनल तीरंदाजी प्रतियोगिता : इंडियन राउंड बालक टीम ने जीता स्वर्ण जबकि बालिका टीम को कांस्य पदक

Contact Address:

236, Janak Nagar, Hesal
PO : Hehal
Ranchi, Jharkhand
PIN : 834005

Reach us at

+91 9470777777
sportsjharkhand@gmail.com
info@sportsjharkhand.com
www.sportsjharkhand.com

Popular Keywords

10 X Rifle Club11वीं सीनियर राष्ट्रीय ड्रैगन बोट रेसिंग प्रतियोगिता 202313वीं झारखंड स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप13वीं हॉकी इंडिया जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप13वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सीनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप 202314वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला और पुरुष चॉकबॉल प्रतियोगिता15वीं झारखंड स्टेट फेंसिंग चैंपियनशिप15वीं राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता15वीं स्टेट तीरंदाजी प्रतियोगिता 202316वां राज्यस्तरीय सीनियर महिला17th Junior Athletics1972 Munich Olympic1980

Recent News

खेल निदेशालय ने दिवंगत प्रशिक्षक प्रतिमा बरवा का संविदा विस्तार नहीं करने पर सिमडेगा DSO से कारण पृच्छा की

खेल निदेशालय ने दिवंगत प्रशिक्षक प्रतिमा बरवा का संविदा विस्तार नहीं करने पर सिमडेगा DSO से कारण पृच्छा की

November 19, 2026
गुलाम रब्बानी झारखंड फुटबॉल संघ की कमान 1 नवंबर को परिजनों को सौंपने की तैयारी में जुटे, पूर्व मंत्री सह अध्यक्ष मिथिलेश ठाकुर निपटाए जाएंगे

गुलाम रब्बानी झारखंड फुटबॉल संघ की कमान 1 नवंबर को परिजनों को सौंपने की तैयारी में जुटे, पूर्व मंत्री सह अध्यक्ष मिथिलेश ठाकुर निपटाए जाएंगे

October 28, 2026

© 2020 All Rights Reserved Sports Jharkhand - Developed by PV Web Solution.

  • Home
  • Love All
  • Awards
    • Arjuna
    • Dronacharya
    • Dhyanchand Award
    • Khel Ratna
    • Padma Award
  • Infrastructure
  • Documents
  • Gallery
    • Photo Gallery
    • Newspaper Clips
  • Upcoming Events
  • Login

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In