sportsjharkhand.com टीम
रांची
BJP से जुड़े और JSCA स्टेडियम में शुरू हुए क्रिकेट कंट्री क्लब में बार-रेस्टोरेंट के संस्थापक व्यवसायी विजय पांडेय जी का आकस्मिक निधन रविवार की सुबह हो गया। शनिवार को छत से गिरने के बाद गंभीर रूप से घायल विजय पांडेय जी को सेंटेविटा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। विजय पांडेय का आखिरी संस्कार वाराणसी में किया जाएगा, इसके लिए परिजन निकल गए। विजय पांडेय जी की असामयिक मौत पर BJP से जुड़े उनके मित्र सदमे में हैं।
CM की पहल के बाद JSCA/CCC ने किया था भुगतान
JSCA में कंट्री क्रिकेट क्लब (CCC) में बार-रेस्टोरेंट की स्थापना में विजय पांडेय ने अपने जीवन भर की पूंजी लगा दी थी। लेकिन JSCA/CCC ने उनका करार समय से पहले ही खत्म कर दिया। फाइनल सेटलमेंट के लिए विजय काफी दौड़े लेकिन सफलता CM रघुवर दास के पहल के बाद ही नसीब हुई। CM के निर्देश पर दो वरिष्ठ BJP नेताओं ने JSCA/CCC पदाधिकारियों के साथ मिलकर मामले का निपटारा कराया।
CCC में दिन और रात बराबर नहीं !
CCC की स्थापना 21 जून को हुई थी, वही 21 जून जिस दिन दिन और रात बराबर होते हैं। लेकिन CCC में बार-रेस्टोरेंट चलानेवाले विजय पांडेय के साथ CCC की कार्यप्रणाली कभी बराबरी वाली नही रही। पहले तो सारा इन्वेस्टमेंट कराया बाद में दूध की मक्खी की तरह निकाल फेंका। JSCA और CCC के व्यवहार से विजय अंदर तक टूट गए थे। पता हो कि CCC का उद्घाटन महेंद्र सिंह धौनी और तत्कालीन DGP राजीव कुमार ने संयुक्त रूप से की थी।
JSCA में बार-रेटोरेंट और घर पर गेस्ट हाऊस निर्माण ने बनाया कर्जदार
विजय पांडेय ने कंट्री क्रिकेट क्लब में बार-रेस्टोरेंट को शून्य से शिखर तक पहुंचाया। लेकिन नवंबर-दिसंबर आते-आते परिस्थितियां बदलने लगी, JSCA से जुड़े कुछ लोगों को बार-रेस्टोरेंट में व्यावसायिक लाभ दिखने लगा और समय से पहले ही विजय पांडेय जी का करार खत्म कर दिया गया। इसी दौरान उन्होंने घर पर गेस्ट हाऊस का भी निर्माण कराया लेकिन ये धंधा भी आशानुरूप नहीं चल पाया। बैंक ने घर फ्रीज़ करने का नोटिस भी दिया था।







