sportsjharkhand.com टीम
रांची
राष्ट्रीय खेल दिवस पर खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन का सिलसिला ज़ारी है, इसी क्रम में सोमवार को पीपी कंपाउंड स्थित गुरुनानक स्कूल में दो दिवसीय तीसरी 11स्पोर्ट्स इंटर स्कूल टेबल टेनिस प्रतियोगिता की शुरुआत हुई। झारखंड टीटी संघ और 11 स्पोर्ट्स के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्घाटन खाद्य आपूर्ती एवं संसदीय मंत्री सरयू राय ने किया। प्रतियोगिता में रांची के अलावा गिरिडीह, गोडा, धनबाद, गढ़वा, जमशेदपुर, हजारीबाग समेत कई जिलों के लगभग 150 स्कूली छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं।
उद्घाटन समारोह के दौरान गुरुनानक स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सरदार गुरचरण सिंह, उपाध्यक्ष सरदार परमजीत सिंह भसीन, सचिव सरदार राजेंद्र सिंह, संयुक्त सचिव ज्योति सिंह मथारू तथा प्रधानाध्यापक डॉ मनोहर लाल साथ झारखंड टीटी संघ के अध्यक्ष शिव कुमार सिंह, सचिव जय कुमार सिन्हा एवं गिरिडीह ज़िला संघ के सचिव साईबाल गुप्ता समेत कई गणमान्य लोग, खेलप्रेमी और खिलाड़ी उपस्थित थे।







