चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, मोहाली में आयोजित होने वाली 29वीं सीनियर राष्ट्रीय वुशु प्रतियोगिता के लिए झारखंड टीम की घोषणा रविवार को कर दी गयी। 26 फरवरी से 2 मार्च तक होनेवाली प्रतियोगिया में भाग लेने के लिए टीम 23 फरवरी को ट्रेन से रवाना होगी। चयनित खिलाड़ियों के बीच रविवार को किट का वितरण किया गया। डिवाइन स्पोर्ट्स के सुमित घोषाल (जो वुशु के पूर्व खिलाड़ी हैं) ने कुछ खिलाड़ियों को किट स्पांसर किए। झारखंड वुशु संघ के प्रेसिडेंट चंचल भट्टाचार्य ने सुमित घोषाल के इस जज्बे की भूरी-भूरी प्रशंसा की। इस अवसर पर अखिलेश पांडे, उदय साहु,अनिल कुमार जायसवाल, सरोजनी लकड़ा,डा. रामाशंकर सिंह, कृष्ण मुरारी सिंह, डॉ अंशु साहू, मनोज साहू, मनोज महतो, दीपक लोहिया, रंजन सिन्हा, संजय मंडल, शैलेश सिन्हा, मुरारी नारायण तिवारी, दीपक गोप, अमरेन्द्र दत्त द्विवेदी, शशिकांत पांडे, अहमद, वाहिद अली, गोकुलानंद मिश्र, शैलेन्द्र दुबे, रत्नेश कुमार आदि ने टीम को बेहतर प्रदर्शन के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी है।
पुरुष वर्ग सानसाउ
निशांत तिर्की, प्रशांत गोराई, शशिकांत महतो, राहुल मिंज, सूरज कुमार, इन्द्रशीष रॉय, अमन तिवारी, अभय कुमार, मोहित परिया.
महिला वर्ग सानसाउ
एकता रोजा तिर्की, प्रीति मिंज, बिमला टोप्पो, फूल कुमारी बेदिया, प्रिया कुमारी, कविता कुमारी.
पुरुष वर्ग ताउलू
कृष्णा कच्छप, आकाश उराँव, सचिन जामुदा, रोशन रजक, चंदन कुमार, मनीष मुंडा, रोहित कुमार गंझू, राकेश उराँव, शिवराम शेट्टी.
महिला वर्ग ताउलू
गीता खलखो, तारा कुमारी, बबली कच्छप, मीनू मुंडा, सुनीता गाड़ी, श्रेया कुमारी और पूर्णिमा लिंडा.







