रांची टीम sportsjharkhand.com |
झारखंड की तीरंदाज दीपिका कुमारी, अंकिता भगत व कोमोलिका बारी ने पेरिस में खेली जा रही विश्व कप तीरंदाजी प्रतियोगिता की रिकर्व स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीत लिया है। फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने मेक्सिको को पांच के मुकाबले एक सेट में हराकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। पता हो कि पेरिस में ही एक पखवाड़े पहले भारतीय महिला रिकर्व टीम ओलंपिक के लिए क्वालीफाइ नहीं कर पाई थी। इसके गम को भुलाते हुए आज ही टीम ने स्वर्ण पदक जीत अपने इरादे पक्के कर दिए हैं। आज ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने मन की बात में दीपिका और उनके परिजनों के संघर्ष की तरीफ कर रहे थे और दीपिका ने स्वर्ण जीतकर देश का मान बढ़ा दिया है। दीपिका एकमात्र महिला तीरंदाज हैं जिन्होंने टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया है।