Friday, November 20, 2026
  • Login
Sports Jharkhand
  • Home
  • Love All
  • Awards
    • Arjuna
    • Dronacharya
    • Dhyanchand Award
    • Khel Ratna
    • Padma Award
  • Infrastructure
  • Documents
  • Gallery
    • Photo Gallery
    • Newspaper Clips
  • Upcoming Events
No Result
View All Result
  • Home
  • Love All
  • Awards
    • Arjuna
    • Dronacharya
    • Dhyanchand Award
    • Khel Ratna
    • Padma Award
  • Infrastructure
  • Documents
  • Gallery
    • Photo Gallery
    • Newspaper Clips
  • Upcoming Events
No Result
View All Result
Sports Jharkhand
No Result
View All Result
Home खेल से खिलवाड़ !

40वीं सीनियर तीरंदाज़ी प्रतियोगिता के लिए चोरी…चोरी…चुपके…चुपके… बदल गयी मेजबान झारखंड की टीम

20 सितंबर को जारी हुई झारखंड की दो-दो टीम, पत्रांक JAA/25/21 में अंकिता कुमारी तो पत्रांक JAA/40/21 में अंकिता की जगह प्रमिला भूमिज को मिली जगह

Sushil Singh Mantu by Sushil Singh Mantu
01-10-2021 @ 02:46 PM
in खेल से खिलवाड़ !
0 0
A A
0
40वीं सीनियर तीरंदाज़ी प्रतियोगिता के लिए चोरी…चोरी…चुपके…चुपके… बदल गयी मेजबान झारखंड की टीम
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter
image_pdfimage_print
रांची
टीम sportsjharkhand.com

 

चयन पारदर्शिता के लिए विख्यात झारखंड तीरंदाज़ी संघ अब चयन प्रक्रिया के लिए कुख्यात झारखंड राज्य क्रिकेट संघ की राह पर चल पड़ा है। 40वीं सीनियर तीरंदाज़ी प्रतियोगिता के लिए राज्य टीम के चयन को लेकर झारखंड तीरंदाज़ी संघ की महासचिव पूर्णिमा महतो सवालों के घेरे में है। पूर्णिमा महतो ने 20 सितंबर को झारखण्ड की एक नहीं बल्कि दो-दो टीमें घोषित की। दोनों टीमों में झारखंड के 12 पुरुष व 12 महिला तीरंदाजों (इंडियन, कंपाउंड व रिकर्व के लिए 4-4 महिला-पुरुष) को शामिल किया गया। लेकिन दोनों पत्रों में एक स्पष्ट अंतर है। पत्रांक JAA/25/21 में कंपाउंड टीम में रांची की अंकिता कुमारी तो पत्रांक JAA/40/21 में अंकिता की जगह सरायकेला-खरसावां की प्रमिला भूमिज का नाम शामिल है। लेकिन बात सिर्फ इतनी ही नहीं है, पूर्णिमा महतो द्वारा जारी दोनों पत्र चोर की दाढ़ी में तिनका की कहावत को चरितार्थ कर रहे हैं।

40वीं सीनियर तीरंदाज़ी प्रतियोगिता के लिए चोरी...चोरी...चुपके...चुपके... बदल गयी मेजबान झारखंड की टीम
पूर्णिमा महतो द्वारा हस्ताक्षरित 20 सितंबर को जारी झारखंड टीम की घोषणा वाले दोनों पत्र

sportsjharkhand.com के पास पूर्णिमा महतो द्वारा 20 सितंबर से 29 सितंबर तक जारी किए गए कई पत्र हैं। जिनकी पत्रांक संख्या ये बताने को काफी है कि टीम में बदलाव 29 या 30 सितंबर को किया गया है लेकिन इससे जुड़े पत्र की तारीख 29 या 30 सितंबर की बजाय 20 सितंबर ही रखी गई। पूर्णिमा महतो जी ने एक गलती को छुपाने/सुधारने की जुगत में एक के बाद एक कई गलतियां की जिससे झूठ का मल तालाब की सतह पर तैरने लगा। दुःखद लेकिन यही सत्य है।

ऐसे पकड़ी गई झारखंड तीरंदाज़ी संघ की “चोरी”

झारखंड तीरंदाज़ी संघ की सचिव पूर्णिमा महतो के हस्ताक्षर से पत्रांक JAA/25/21 और JAA/40/21 के जरिये झारखंड टीम की घोषणा हुई। दोनों ही पत्र के जारी होने की तिथि है 20 सितंबर 2021. लेकिन उपरोक्त दोनों पत्रांक के बीच कुल जमा 14 पत्र पूर्णिमा महतो ने जारी किए। इन्हीं में से एक पत्र JAA/26/21 खेल निदेशक को 21 सितंबर को जारी होता है और आग्रह किया जाता है कि 1 से 10 अक्टूबर तक आयोजित होनेवाली सीनियर राष्ट्रीय तीरंदाज़ी के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाए। साथ में तीरंदाजों की सूची जारी की गई है जिसमें अंकिता कुमारी का नाम शामिल है। प्रमिला भूमिज का नाम इस सूची में नहीं है। (पत्र देखें) ⇓

40वीं सीनियर तीरंदाज़ी प्रतियोगिता के लिए चोरी...चोरी...चुपके...चुपके... बदल गयी मेजबान झारखंड की टीम

पत्रांक व पत्र जारी होने की तिथि ये बताने को काफी है कि टीम में बदलाव 29 या 30 सितंबर को हुआ। पूर्णिमा महतो ने 29 सितंबर को पत्रांक JAA/39/21 लिखा है (पत्र देखें) ⇓

40वीं सीनियर तीरंदाज़ी प्रतियोगिता के लिए चोरी...चोरी...चुपके...चुपके... बदल गयी मेजबान झारखंड की टीम

जिसमें सभी टीम मैनेजर व प्रशिक्षकों को ये निर्देशित किया गया है कि सभी तीरंदाज़ व सपोर्ट स्टाफ प्रतियोगिता स्थल पर रिपोर्ट करते वक़्त 72 घंटे के अंदर जारी RTPCR टेस्ट का दस्तावेज़ अनिवार्य रूप से जमा करें। ये कैसे संभव है कि पत्रांक JAA/39/21 पूर्णिमा महतो 29 सितंबर को जारी हो और पत्रांक JAA/40/21 20 सितंबर को ?

कैसे संभव हुआ ये जादू ?
दरअसल टीम में बदलाव 29 सितंबर या उसके बाद हुआ लेकिन पत्र 20 सितंबर की तिथि से ही जारी किया गया।

 

किसके दवाब में टीम में हुआ बदलाव

सबसे बड़ा सवाल ये है कि पूर्णिमा महतो ने किसके कहने पर टीम में ये बदलाव किया। sportsjharkhand.com को जानकारी मिली है कि भारतीय तीरंदाज़ी संघ के एक वरीय पदाधिकारी के कहने पर ये बदलाव किया गया है। वरीय पदाधिकारी के कहने पर अचानक पर्दे के पीछे हुए इस बदलाव से झारखण्ड तीरंदाज़ी संघ व भारतीय तीरंदाज़ी संघ की साख को बट्टा तो लग ही गया है।

 

कई सवाल अभी हैं अनुत्तरित ?

  • भारतीय तीरंदाज़ी संघ के निर्देशानुसार इंट्री की आखिरी तारीख 19 सितंबर थी तो झारखंड टीम की घोषणा 20 को क्यों हुई ?
  • क्या झारखंड की इंट्री 19 सितंबर के बाद हुई ?
  • अगर हां तो नियमानुसार 24 सदस्यीय झारखंड की टीम के लिए 48,000 रुपये की पेनाल्टी भारतीय तीरंदाज़ी संघ के खाते में RTGS करा दी गई है क्या ? जब झारखंड टीम के सेलेक्शन के लिए ट्रायल 18 सितंबर को सम्पन्न हो गए थे तो किसकी अकर्मण्यता के कारण पेनल्टी देने की नौबत आई ?
  • अगर ना तो क्या इंट्री 19 सितंबर तक ही हो गई, अगर हो गई थी तो उस इंट्री में अंकिता कुमारी का नाम है या प्रमिला भूमिज का ?
  • पूर्णिमा महतो द्वारा 20 सितंबर को जारी पत्र JAA/40/21 सही है या 21 सितंबर को जारी किया गया पत्र JAA/26/21 ?

sportsjharkhand.com को पूर्ण विश्वास है कि झारखंड तीरंदाज़ी संघ इस विषय पर अपना पक्ष जरूर रखेगा।

Tags: Archery Association of IndiaArjun MundaIndian Olympic AssociationJamshedpurJharkhand Archery AssociationJharkhand Olympic AssociationNTPCPurnima MahtoTATAझारखंड तीरंदाजी संघभारतीय तीरंदाजी संघ
Sushil Singh Mantu

Sushil Singh Mantu

Next Post
गढ़वा में दिशोम गुरु शिबू सोरेन इंडोर स्टेडियम का उद्घाटन, मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने किया उद्घाटन, सांसद बीडी राम रहे नदारद

गढ़वा में दिशोम गुरु शिबू सोरेन इंडोर स्टेडियम का उद्घाटन, मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने किया उद्घाटन, सांसद बीडी राम रहे नदारद

Contact Address:

236, Janak Nagar, Hesal
PO : Hehal
Ranchi, Jharkhand
PIN : 834005

Reach us at

+91 9470777777
sportsjharkhand@gmail.com
info@sportsjharkhand.com
www.sportsjharkhand.com

Popular Keywords

10 X Rifle Club11वीं सीनियर राष्ट्रीय ड्रैगन बोट रेसिंग प्रतियोगिता 202313वीं झारखंड स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप13वीं हॉकी इंडिया जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप13वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सीनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप 202314वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला और पुरुष चॉकबॉल प्रतियोगिता15वीं झारखंड स्टेट फेंसिंग चैंपियनशिप15वीं राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता15वीं स्टेट तीरंदाजी प्रतियोगिता 202316वां राज्यस्तरीय सीनियर महिला17th Junior Athletics1972 Munich Olympic1980

Recent News

खेल निदेशालय ने दिवंगत प्रशिक्षक प्रतिमा बरवा का संविदा विस्तार नहीं करने पर सिमडेगा DSO से कारण पृच्छा की

खेल निदेशालय ने दिवंगत प्रशिक्षक प्रतिमा बरवा का संविदा विस्तार नहीं करने पर सिमडेगा DSO से कारण पृच्छा की

November 19, 2026
गुलाम रब्बानी झारखंड फुटबॉल संघ की कमान 1 नवंबर को परिजनों को सौंपने की तैयारी में जुटे, पूर्व मंत्री सह अध्यक्ष मिथिलेश ठाकुर निपटाए जाएंगे

गुलाम रब्बानी झारखंड फुटबॉल संघ की कमान 1 नवंबर को परिजनों को सौंपने की तैयारी में जुटे, पूर्व मंत्री सह अध्यक्ष मिथिलेश ठाकुर निपटाए जाएंगे

October 28, 2026

© 2020 All Rights Reserved Sports Jharkhand - Developed by PV Web Solution.

  • Home
  • Love All
  • Awards
    • Arjuna
    • Dronacharya
    • Dhyanchand Award
    • Khel Ratna
    • Padma Award
  • Infrastructure
  • Documents
  • Gallery
    • Photo Gallery
    • Newspaper Clips
  • Upcoming Events
  • Login

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In