| रांची |
झारखंड तीरंदाजी संघ (JAA) का 25 अप्रैल को होनेवाला चुनाव फेडरेशन के आदेश पर स्थगित कर दिया गया है। चुनाव के दौरान ऑब्जर्वर भेजने के लिए किए गए 6 जुलाई के पत्राचार के जवाब में फेडरेशन के प्रशासनिक अफसर गुंजन अब्राल ने अगले आदेश तक चुनावी प्रक्रिया से दूर रहने का निर्देश दिया है। गुंजन ने इसका कारण नए स्पोर्ट्स बिल को बताते हुए निर्देश दिया है कि जब तक भारतीय तीरंदाजी संघ के संविधान में नए स्पोर्ट्स बिल के अनुरूप संशोधन नहीं हो जाता तब तक किसी यूनिट को चुनाव नहीं कराना है। फेडरेशन के स्तर पर संशोधन की प्रक्रिया चल रही है और आप सभी को ससमय सूचित किया जाएगा। जानकारी मिल रही है कि JAA में 2019-20 के बाद पहली बार चुनावी AGM की तिथि 25 जुलाई की तय की गई थी लेकिन अब AGM होने पर ही संकट के बादल मंडराने लगे हैं। क्योंकि 21 जून को सचिव के हस्ताक्षर से जारी AGM के नोटिस में सिर्फ एक ही एजेंडा है, चुनाव का। (देखें नोटिस)


कोषाध्यक्ष विशाल जवनपुरिया ने दिया इस्तीफा !
JAA के विश्वस्त सूत्रों से सूचना प्राप्त हो रही है कि कोषाध्यक्ष विशाल जवनपुरिया ने AGM की तिथि तय होने से लगभग 2 माह पहले ही अपना इस्तीफा महासचिव को सौंप दिया है। इस संदर्भ में जब विशाल जवनपुरिया से बात की गई तो उन्होंने गोलमटोल जवाब देते हुए अपना पल्ला झाड़ लिया वहीं महासचिव ने भी जवाब देना उचित नहीं समझा। पता हो कि जब 7 साल से संघ का AGM ही नहीं हुआ तो आय व्यय का ऑडिट होने पर भी सदस्यों के बीच संशय बरकरार है।
क्या कह रहे पदाधिकारी
“इस विषय पर आपके साथ चाय पीते हुए चर्चा करूंगा, फोन पर चर्चा उचित नहीं। अस्पताल के चक्कर में पड़ा हूं”
विशाल जवनपुरिया
“25 जुलाई को AGM होगा लेकिन चुनाव नहीं और डॉक्यूमेंट देखकर तुरंत बताती हूं कि अंतिम AGM और आय-व्यय की रिपोर्ट कब सबमिट की गई थी” (दोपहर 4 बजकर 9 मिनट के बाद से न कॉल आया न ही व्हाट्सएप पर कोई संदेश)
पूर्णिमा महतो, महासचिव JAA







