रांची
टीम sportsjharkhand.com |
झारखंड महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2023 का पहले दिन का आखिरी मुकाबला रात 8:30 बजे से मेजबान भारत और थाईलैंड के बीच खेला गया। मौके पर खेल मंत्री हफीजुल हसन और कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, सरकार में मंत्री सत्यानंद भोक्ता, हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह समेत राज्य सरकार के अधिकारी मौजूद थे। मुकाबले को देखने के लिए स्टेडियम में दर्शक दीर्घा में दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी।
गौरतलब हो की भारतीय टीम में शामिल झारखंड के तीन खिलाड़ियों का यह होम ग्राउंड है। झारखण्ड की निक्की प्रधान, सलीमा टेटे और संगीता कुमारी की वजह से भी भारतीय महिला हॉकी टीम को रांची के इस एस्ट्रोटर्फ में जबरदस्त समर्थन दर्शकों का मिलता दिखा।
भारतीय टीम का शानदार प्रदर्शन
मैच शुरू होते ही भारत ने पहले क्वाटर के 7वें मिनट में मोनिका के 1 गोल के बदौलत थाईलैंड पर बढ़त बनाया। फिर भारतीय टीम को पेनल्टी शूटआउट का मौका मिला और इस मौके को भी भारतीय टीम ने बखूबी भुनाते हुए 2-0 से थाईलैंड पर बढ़त बनाये रखा। बता दें कि अपने होम ग्राउंड में सलीमा टेटे ने 14:34 वें मिनट में गोल दाग कर टीम को मजबूत स्थिति में ला खड़ा कर दिया। हालांकि 22वें मिनट में थाईलैंड की टीम पलटवार करते हुए अपना पहला गोल किया। दूसरे क्वाटर में भारत ने जबरदस्त वापसी की और झारखण्ड की संगीता कुमारी की गोल के बदौलत दूसरे क्वाटर के 13:27वें मिनट में भारत के खाते में तीसरा गोल आया।
दूसरे क्वाटर में भारतीय टीम 3-1 से आगे रही, तीसरे क्वाटर के 9:40वें मिनट में भारत ने चौथा गोल दागा, यह फील्ड गोल दीपिका ने किया। तीसरे क्वाटर के अंतिम क्षण और मैच के 45वें मिनट में लगातार संगीता कुमारी ने दो गोल दाग कर 6-1 से बढ़त बना दिया। फिर 52वें मिनट में लालरिम सियामि ने एक गोल दाग कर 7-1 पर मुकाबले को ला खड़ा किया।
इस मैच को भारत ने 7-1 से जीत लिया है।
संगीता कुमारी को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।
28 अक्टूबर 2023
16.00 (4.00 बजे) : जापान बनाम कोरिया
18.15 (6.15 बजे) : थाईलैंड बनाम चीन
20.30 (8.30 बजे) : भारत बनाम मलेशिया