| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
झारखण्ड वीमेंस एशियाई चैंपियनशिप ट्रॉफी का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला भारत और कोरिया के बीच खेला गया। इस मैच में भी भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत का लय बरकरार रखा। कोरिया को 2-0 से हरा टीम फाइनल में प्रवेश किया। अब फाइनल में भारतीय टीम जापान से भिड़ेगी। इस मुकाबले के दौरान भारतीय पुरुष हॉकी टीम के खिलाड़ी भी महिला हॉकी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने स्टेडियम पहुंचे, इनमें पीआर श्रीजेश, मनदीप सिंह, वरुण कुमार, हमनप्रीत सिंह, गुर्जन सिंह और निलकंठ शर्मा सहित अन्य खिलाड़ी शामिल थे।


प्लयेर ऑफ द मैच
सलीमा टेटे
राइजिंग स्टार
दीपिका
पेनाल्टी कॉर्नर
भारत-6
कोरिया-3
परिणाम
विजेता-भारत
उपविजेता-कोरिया


मिनट टू मिनट….
दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला कोरिया और भारत के बीच खेला गया। मैच के 11वें मिनट में सलीमा टेटे ने पहला फील्ड गोल दाग स्कोर 1-0 पर कर दिया। दूसरा गोल पेनाल्टी कार्नर के जरिये मिडफील्डर फाल्के वैष्णवी विट्ठल ने दाग बढ़त 2-0 पर कर दिया। अंत तक भारत ने यह बढ़त बरकरार रखा और इस मैच को 2-0 से जीत लिया।


सैकड़ों दर्शक हुए मायूस……
बताते चलें की मैच शुरू होने से 4 घंटा पहले से ही स्टेडियम के बाहर दर्शकों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई थी। वहीं पास को लेकर भी सेमीफाइनल में मारामारी देखी गई। हॉकी झारखंड के पदाधिकारीयों के परिवार के सदस्य दर्शक दीर्घा में बैठकर मैच का लुफ्त उठाते दिखे। जबकि वीआईपी और वीवीआइपी पास खास लोगों तक पंहुचा दिया गया।


इधर आम लोग वापस बैरंग लौट गए। जबकि कुछ लोग मोरहाबादी स्थित बड़े एलईडी स्क्रीन पर मैच देखा। मौके पर दर्शक काफी आक्रोशित भी दिखे। दर्शकों का कहना था की एक साइड का पूरा दर्शक दीर्घा को पूरे टूर्नामेंट के दौरान रिजर्व कर रख दिया गया। जबकी इस स्टेडियम में दर्शकों की बैठने की क्षमता काफी कम है। इसके बावजूद एक साइड का दर्शक दीर्घा को रिजर्व करना यह कहीं से भी तर्कसंगत नहीं है।


फाइनल मुकाबला
रविवार शाम 6 बजे तीसरे स्थान के लिए कोरिया और चीन के बीच होगा भिड़ंत
भारत और जापान के बीच रात 8:30 बजे से खेला जाएगा खिताबी मुकाबला







