| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
राज्य सरकार के पर्यटन कला संस्कृति खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के तत्वाधान में आयोजित जोनल स्तरीय तीन दिवसीय पुरुष और महिला मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल कप प्रतियोगिता के दूसरे दिन पुरुष और महिला वर्ग की प्रतिस्पर्धा हुई। महिला वर्ग में रांची जिला उपविजेता टीम ने पलामू जिला उपविजेता टीम को आसानी से 9-0 से हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया। एक अन्य मैच में रांची विजेता टीम ने पलामू विजेता टीम को 2-0 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। पुरूष वर्ग के पहला क्वार्टर फाइनल में गढ़वा विजेता टीम ने रामगढ़ विजेता टीम को 4-2 गोल से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। पुरुष वर्ग के दूसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में लोहरदगा विजेता ने रांची उपविजेता को 1-0 से हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया। महिला वर्ग के पहला क्वार्टर फाइनल मुकाबले में रामगढ़ विजेता टीम ने गढ़वा विजेता टीम को 3-0 गोल से हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया। महिला वर्ग के दूसरे क्वार्टर फाइनल रांची उपविजेता टीम ने लातेहार उपविजेता टीम को 2-0 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। पुरुष वर्ग के मैच में रांची ने पलामू को 2-0 से हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया। एक अन्य मैच में रामगढ़ विजेता टीम ने पलामू उप विजेता टीम को 4-0 से हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया। वहीं महिला वर्ग में रांची विजेता ने पलामू विजेता को 3-0 से हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया।


बता दें कि इस जोनल प्रतियोगिता में 12 पुरुष एवं 12 महिला टीम भाग ले रही है। जिसमें मुख्य रूप से रांची, पलामू ,रामगढ़ ,लातेहार, गढ़वा, लोहरदगा की विजेता एवं उप विजेता टीम भाग ले रही है। प्रतियोगिता का फाइनल मैच एवं समापन समारोह दूसरे हाफ में बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम मोरहाबादी में होगा।







