| रांची |
भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) में पिछले छह माह से चल रहे आंतरिक गतिरोध और आरोप-प्रत्यारोप के बीच इंटरनेशनल ओलंपिक कमिटी (IOC) ने कड़ा कदम उठाया है। IOC ने IOA को अगले आदेश तक किसी भी तरह की वित्तीय सहायता देने पर प्रतिबंध लगा दिया है। हालांकि खिलाड़ियों में मिलने वाली निजी सहायता जारी रहेगी। IOC की ओर से राष्ट्रीय ओलंपिक संघ के रिलेशन हेड जेम्स मार्कलियो ने 11 अक्टूबर को IOC अध्यक्ष पीटी ऊषा को पत्र लिखकर इसकी जानकारी दी है। पत्र में जेम्स मार्कलियो ने बताया है कि 8 अक्टूबर को पूरी स्थिति से IOC को अवगत कराया गया था, इसके बाद ये निर्णय लिया गया है। पता हो कि पिछले छह माह से IOA में चल रहा आंतरिक गतिरोध दिन प्रतिदिन बद से बदतर होता जा रहा है, रोजाना पत्र सार्वजनिक किए जा रहे हैं।











