| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
1960 के बाद पहली बार कोई खिलाड़ी आईओए (IOA) का अध्यक्ष बना है। भारत के महान एथलीट पीटी उषा ने 10 दिसंबर को भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए ) की पहली महिला अध्यक्ष बनने का गौरव हासिल किया है। उन्हें इस चुनाव में निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया है।
गौरतलब है कि एशियाई खेलों में चार स्वर्ण, सात रजत पदक पीटी उषा के नाम है। इसके अलावा एशियान चैंपियनशिप में 14 स्वर्ण, छह रजत और तीन कांस्य पदक उन्होंने हासिल किया है।
आईओए (IOA) के अध्यक्ष चुने जाने पर खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों ने खुशी जाहिर की है। सब का मानना है कि उनके अध्यक्ष चुने जाने पर खेल और खिलाड़ियों का विकास होगा खिलाड़ियों को सीधा इसका लाभ मिलेगा।







