| रांची टीम sportsjharkhand.com |
संविधान में बदलाव के लिए भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) की विशेष आम सभा (SGM) आगामी 10 नवंबर को आयोजित की जाएगी। SGM की सूचना शुक्रवार को IOA के महासचिव राजीव मेहता ने पत्र जारी कर दी। SGM का एकमात्र एजेंडा नए संविधान के प्रारूप को मंजूरी देना है। SGM का आयोजन IOA मुख्यालय में किया जाना है। पता हो कि 27 सितंबर को लुसाने में IOA, IOC, खिलाड़ियों के प्रतिनिधि और केंद्र सरकार के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में संविधान संशोधन के कई बिंदुओं पर सहमति बनी थी। संविधान संशोधन के बाद वर्षांत IOA का चुनाव भी होना है। SGM और चुनावी प्रक्रिया को पूरा कराने के लिए SC ने जस्टिस एल नागेश्वर राव को जिम्मेवारी सौंपी है।










