| रांची |
भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) ने राज्य ओलंपिक संघों को पत्र लिखकर 31 अक्टूबर 2022 तक IOA के संविधान के अनुकूल संविधान संशोधन कर लेने का अल्टिमेटम दिया है। इस तिथि तक IOA के संविधान की धारा 14 व 15 का अनुपालन अक्षरश: करने के निर्देश राज्य ओलंपिक संघों को दिया है। अगर इस निर्देश का पालन नहीं हुआ तो संभव है कि राज्य ओलंपिक संघों की वोटिंग राइट्स छीन ली जाए। कार्यकारी अध्यक्ष अनिल खन्ना के हस्ताक्षर से जारी पत्र में पूर्व में राष्ट्रीय खेल कोड व IOA के प्रावधान को न मानने पर विभिन्न राष्ट्रीय खेल संगठनों पर हुई कार्रवाई का दृष्टांत भी दिया गया है।




मतलब JOA से आरके आनंद की विदाई तय, मधुकांत को कूलिंग ऑफ में जाना ही होगा
IOA के पत्र के आलोक में झारखंड ओलंपिक संघ (JOA) के अध्यक्ष 77 वर्षीय आरके आनंद अब अध्यक्ष पद से विदा हो जाएंगे। IOA के संविधान के अनुसार 70 साल से ऊपर का व्यक्ति ऑफिस बेयरर नहीं हो सकता है। साथ ही 5 टर्म या 20 साल पूरा करनेवाले ऑफिस बेयरर को कूलिंग ऑफ में जाना होगा। इस लिहाज से छठा टर्म में महासचिव बने मधुकांत पाठक को भी कूलिंग ऑफ में जाना होगा क्योंकि वे 2001 से ही चार टर्म कोषाध्यक्ष व दो टर्म से महासचिव पद पर विराजमान हैं।
पाठकों के लिए IOA के संविधान की धारा 14 व 15 निम्नवत है









