| रांची |
झारखंड फुटबॉल संघ (JFA) को संतोष ट्रॉफी ईस्ट जोन प्रतियोगिता की मेजबानी मिली है। प्रतियोगिता के आयोजन के लिए 20 अगस्त से 10 सितंबर के बीच का विंडो दिया गया है। जमशेदपुर में मैदान की अनुपलब्धता के कारण इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता का आयोजन रांची या बोकारो में किया जाएगा। एक दो दिनों में इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी।
पूर्वी क्षेत्र की छह टीमें लेंगी भाग
संतोष ट्रॉफी प्रतियोगिता में मेजबान झारखंड के अलावा बिहार, छत्तीसगढ़, ओडिसा, बंगाल व सिक्किम की टीमें भाग लेंगी।
मैदान की उपलब्धता हुई तो नवंबर में संतोष ट्रॉफी का भी होगा आयोजन – गुलाम रब्बानी
JFA महासचिव गुलाम रब्बानी ने sportsjharkhand.com को बताया कि झारखंड में मैदान की उपलब्धता संभव हुई तो मुख्य संतोष ट्रॉफी की मेजबानी भी झारखंड ही करेगा। इस संभावना पर मंथन किया जा रहा है। जमशेदपुर में मैदान की उपलब्धता हुई तो नवंबर माह में मुख्य संतोष ट्रॉफी की मेजबानी भी झारखंड ही करेगा।







