| रांची |
दस्तावेजों की जुबानी, JSCA के अकर्मण्यों की कहानी – भाग 2
संजय सहाय बहुत ही बड़े वाले कबीलांठ हैं और उन्होंने अपनी कबीलंठई को झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) के दस्तावेजों में बड़ी खूबसूरती से उकेरा है। दस्तावेजों और अपने कर्मों के माध्यम से संजय सहाय ने दर्जनों बार अपनी अकर्मण्यता को साबित भी किया है। ऐसा ही एक प्रकरण 1 मई 2022 को अध्यक्ष बनाए जाने से मात्र चार दिन पहले 27 अप्रैल 2022 को JSCA की कमिटी ऑफ मैनेजमेंट (CoM) की हुई बैठक से जुड़ा है। सचिव संजय सहाय के हस्ताक्षर से जारी इस बैठक के मिनट्स के अनुसार एक ऐतिहासिक “Fill in the Blanks” निर्णय लिया गया। मतलब मिनट्स में कुछ जगह जानबूझकर खाली छोड़े गए, इस प्रत्याशा में कि वे बाद में भर लिए जाएंगे लेकिन अकर्मण्य व्यक्ति पुराने कर्मों-कुकर्मों को भूल नए कर्मों-कुकर्मों के सृजन पर अपना ध्यान लगाए रहता है। सो शब्दों की जगह मिनट्स में ……. ही रह गया। इस बैठक के एजेंडा नंबर 5 पर दर्ज है कि
AGENDA 5:- Appointment of Statutory Auditors for for the period 2022-23
“The Hony. Treasurer informed the house that at present M/s were working as the Statutory Auditors at a total remuneration of Rs. …………. He informed that their performance was satisfactory and could be continued at the same renumeration. The house approved the same and recommended that M/s………. be appointed as the Statutory Auditors of the Association for the period 2022-23 at the same renumerations as the previous year.”


(देखें मिनट्स का सम्बन्धित भाग)
साफ है कि M/s और Rs. के बाद …… लिखे गए। मिनट्स में ये महज एक टाइपो एरर नहीं बल्कि ब्लंडर है। एक ऐसे प्रतिष्ठित संस्था के लिए किया गया ब्लंडर जो झारखंड के लगभग 4 करोड़ लोगों का प्रतिनिधित्व करती है। साफ है कि पद जब योग्यता की बजाय अयोग्यता व आका के समक्ष दुम हिलाने की योग्यता के आधार पर मिलते हैं तो इस तरह की गलतियां अवश्यंभावी हो जाती हैं।
संजय सहाय के हस्ताक्षर से जारी मिनट्स को “Fill in the Blanks” की तर्ज पर क्यों बनाया गया ?
क्या सचिव संजय सहाय को JSCA के ऑडिटर के नाम की सही सही जानकारी नहीं थी ? या/और ऑडिटर को JSCA द्वारा किए जा रहे भुगतान की राशि की जानकारी सचिव को नहीं थी ? क्योंकि मिनट्स में साफ-साफ लिखा है कि ऑडिटर वही संस्था रहेगी और उसको वही राशि भुगतान की जाएगी, जो अभी की जा रही है। फिर मिनट्स में “Fill in the Blanks” की नौबत क्यों आई ? जाहिर है संजय सहाय को भ्रम रहा होगा कि दस्तावेजों पर की गई गलतियां कभी भी सार्वजनिक नहीं होगी लेकिन उन्हें पता होना चाहिए कि तालाब में किया हुआ मल छुपता नहीं बल्कि तालाब की सतह पर देर सवेर आ ही जाता है।
सचिव संजय सहाय की गलती को संजय सहाय की अध्यक्षतावाली CoM ने कन्फर्म भी कर दिया
बाप नंबरी, बेटा दस नंबरी कहावत को चरितार्थ करते हुए 10 जुलाई 2022 को JSCA की नई कमिटी की पहली CoM में “नवनियुक्त” सदस्यों ने 27 अप्रैल 2022 के मिनट्स के सभी निर्णयों (Fill in the Blanks सहित) को पास कर दिया। मिनट्स में लिखे शब्दों के अनुसार खास बात ये रही कि अध्यक्ष संजय सहाय ने सभी सदस्यों को 27 अप्रैल 2022 को CoM में लिए गए निर्णयों को पढ़कर सुनाया, इसके बाद सर्वसम्मति से इसे पारित कर दिया गया। (देखें 10 जुलाई को हुई CoM का संबंधित भाग)


अकर्मण्यता से जुड़े इन सवालों पर संजय सहाय ने लंबी चुप्पी साध रखी है। स्पोर्ट्सझारखंड के सवालों पर उन्होंने अभी तक कोई जवाब नहीं दिया है, जैसे ही उनका पक्ष आएगा, आप सभी को उससे रूबरू कराया जाएगा।
______________________________
गुरुवार की रात दस्तावेजों की जुबानी, JSCA के अकर्मण्यों की कहानी – भाग – 3 में पढ़िए
“किस मेंबर की सदस्यता बचाने के लिए संजय सहाय ने बायलॉज के खिलाफ जाकर 31 अयोग्य सदस्यों को बनवा डाला योग्य”
सिर्फ और सिर्फ
स्पोर्ट्सझारखंड पर







