Thursday, November 19, 2026
  • Login
Sports Jharkhand
  • Home
  • Love All
  • Awards
    • Arjuna
    • Dronacharya
    • Dhyanchand Award
    • Khel Ratna
    • Padma Award
  • Infrastructure
  • Documents
  • Gallery
    • Photo Gallery
    • Newspaper Clips
  • Upcoming Events
No Result
View All Result
  • Home
  • Love All
  • Awards
    • Arjuna
    • Dronacharya
    • Dhyanchand Award
    • Khel Ratna
    • Padma Award
  • Infrastructure
  • Documents
  • Gallery
    • Photo Gallery
    • Newspaper Clips
  • Upcoming Events
No Result
View All Result
Sports Jharkhand
No Result
View All Result
Home दस्तावेजों की जुबानी JSCA के अकर्मण्यों की कहानी

CM के वरिष्ठ निजी सचिव सुनील श्रीवास्तव की सदस्यता बचाने के लिए संजय सहाय ने JSCA के बायलॉज को धता बताया, 30 अन्य “अयोग्य” की सदस्यता भी बहाल की

अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर JSCA के CoM ने किया अनधिकृत कार्य

Sushil Singh Mantu by Sushil Singh Mantu
14-08-2026 @ 07:39 PM
in दस्तावेजों की जुबानी JSCA के अकर्मण्यों की कहानी
0 0
A A
0
CM के वरिष्ठ निजी सचिव सुनील श्रीवास्तव की सदस्यता बचाने के लिए संजय सहाय ने JSCA के बायलॉज को धता बताया, 30 अन्य “अयोग्य” की सदस्यता भी बहाल की

27 अप्रैल को CoM का मिनट्स

Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter
image_pdfimage_print
रांची

टीम sportsjharkhand.com 

दस्तावेजों की जुबानी, JSCA के अकर्मण्यों की कहानी – भाग 3

झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) में जब किसी खास, चहेते और स्वजातीय व्यक्ति की सदस्यता जाने का खतरा मंडराने लगता है तब संजय सहाय कुचक्र रचकर हर पाप करने को तैयार हो जाते हैं। वार्षिक आम सभा 2025 के आयोजन से लगभग नौ माह पहले अध्यक्ष संजय सहाय को पता चल गया था कि मुख्यमंत्री के वरिष्ठ निजी सचिव सुनील कुमार श्रीवास्तव की सदस्यता खत्म हो चुकी है। इसके बाद संजय सहाय के इशारे पर शुरू हुआ राज्य सरकार के बड़े व महत्वपूर्ण पद पर कार्यरत स्वजातीय व्यक्ति की सदस्यता बचाने का कुचक्र। बिहार निवासी पटना हाई कोर्ट के वकील राजीव कुमार सिंह और कोषाध्यक्ष राजीव बधान को वोटर लिस्ट तैयार करने की जिम्मेवारी दी गई। दोनों ने 8 सितंबर 2024 को जमशेदपुर में हुई वार्षिक आम सभा (AGM) में Zoom Meet लिंक शेयर नहीं किए जाने का बहाना बनाकर JSCA बायलॉज के प्रतिकूल जाकर सुनील श्रीवास्तव का नाम वोटर लिस्ट में अन्य 30 लोगों के साथ शामिल कर दिया। अन्य 30 लोग इसलिए कि इनकी सदस्यता भी जानी तय थी। इसके बाद 18 मई को हुए चुनाव से ऐन पहले 27 अप्रैल 2025 को कमिटी ऑफ मैनेजमेंट (CoM) ने JSCA के बायलॉज 5(a)(iii) का उल्लंघन करते हुए सुनील कुमार श्रीवास्तव समेत 31 अयोग्य व्यक्तियों का नाम मतदाता के रूप में शामिल कर लिया।

CM के वरिष्ठ निजी सचिव सुनील श्रीवास्तव की सदस्यता बचाने के लिए संजय सहाय ने JSCA के बायलॉज को धता बताया, 30 अन्य "अयोग्य" की सदस्यता भी बहाल की
27 अप्रैल को CoM का मिनट्स

JSCA का बायलॉज 5(a)(iii)

5. Termination of Membership and Affiliation
a. Membership of the Association shall terminate for any of the following reasons.
i……
ii……
iii. By failure to attend even one General Body meeting in five consecutive years.

 

चुनाव के दौरान हुई थी शिकायत

चुनाव के दौरान सचिव देवाशीष चक्रवर्ती ने निर्वाचन पदाधिकारी के पास ये शिकायत दर्ज कराई कि 31 अयोग्य लोगों के नाम मतदाता सूची में दर्ज हो चुके हैं। इसके बाद निर्वाची पदाधिकारी ने मामला JSCA के CoM को भेजा और कहा कि आप इसपर निर्णय लें। संजय सहाय की अध्यक्षता में 8 मई 2025 को हुई CoM की इमरजेंट मीटिंग में JSCA अपने पूर्व के निर्णय पर अड़ा रहा। खास बात ये रही कि इस बैठक में शिकायतकर्ता देवाशीष चक्रवर्ती भी मौजूद रहे।

 

CM के वरिष्ठ निजी सचिव सुनील श्रीवास्तव की सदस्यता बचाने के लिए संजय सहाय ने JSCA के बायलॉज को धता बताया, 30 अन्य "अयोग्य" की सदस्यता भी बहाल की
8 मई 2025 को CoM की इमरजेंट मीटिंग का मिनट्स

 

“अयोग्य” को योग्य बताने का अधिकार CoM को नहीं

JSCA के बायलॉज के अनुसार अगर किसी सदस्य की सदस्यता 5(a)(iii) के अनुसार लगातार 5 AGM में से किसी एक AGM में शामिल नहीं होने पर समाप्त हो जाती है तो वैसे सदस्यों को योग्य बता वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने का अधिकार CoM को नहीं है। बायलॉज के प्रावधानों के अनुसार जिस सदस्य की सदस्यता जा चुकी है, वो सचिव के पास तय फीस के साथ दोबारा नया सदस्य बनने आवेदन करेगा, आवेदन सचिव द्वारा CoM में रखा जाएगा और पास होने पर AGM के समक्ष रखा जाएगा। AGM की संपुष्टि होने के बाद ही दोबारा सदस्यता मिलेगी। 

 

इन 31 बाहर हो चुके लोगों की सदस्यता बचाई गई

1012 अवनीश खारा
1033 एसके श्रीवास्तव
1040 बनवारी लाल नेवतिया
1166 समीर कुमार होरे
1191 प्रदीप कुमार तुलस्यान
1202 उदय शंकर सिंह
1205 हेमंत कुमार
1216 महेश नारायण सिंह
1271 डॉक्टर एमके सेनापति
1287 संदीप मल्होत्रा
1350 श्रवण जैन
1359 शाहिद अख्तर खान
1387 सुमन कुमार नायक
1457 अशोक कुमार पोद्दार
1468 मृणाल कांति दास
1478 जयंत टोंक
1479 दिनेश जी मेहता
1500 प्रितपाल सिंह भाटिया
1521 वीरेंद्र कुमार करमाकर
1543 भास्कर बनर्जी
1602 शंभू नाथ मुखर्जी
1608 अभिषेक सिन्हा
1659 अब्दुल अजीम
1712 मंजूर अहमद पॉल
1751 मोहम्मद जहीरूद्दीन
1817 रविंद्र नाथ मुखर्जी
1839 फादर एलेक्सिस लकड़ा
1850 सीमा सिंह
1876 राज्यश्री सिंह
1898 मिहिर दिवाकर
1918 सुनील कुमार श्रीवास्तव

 

इन 31 में से किसी ने भी 18 मई 2025 को हुए AGM का Zoom Meet लिंक नही मांगा

आश्चर्य की बात है कि जिस ZOOM MEET लिंक का वास्ता देकर 31 सदस्यों की सदस्यता बचाई गई थी, उनमें से किसी ने भी 18 मई 2025 को हुए AGM के लिए लिंक की मांग नहीं की। इन 31 में से 19 “अयोग्य” सदस्य योग्य बनकर AGM में शामिल हुए। जो AGM में शामिल हुए, उनमें अवनीश खारा, एसके श्रीवास्तव, बनवारी लाल नेवतिया, समीर कुमार होरे, प्रदीप कुमार तुलस्यान, उदय शंकर सिंह, हेमंत कुमार, महेश नारायण सिंह, डॉक्टर एमके सेनापति, संदीप मल्होत्रा, श्रवण जैन, शाहिद अख्तर खान, सुमन कुमार नायक, अशोक कुमार पोद्दार, वीरेंद्र कुमार करमाकर, फादर एलेक्सिस लकड़ा, सीमा सिंह, राज्यश्री सिंह और सुनील कुमार श्रीवास्तव.

 

संजय सहाय की चुप्पी बरकरार

JSCA के सचिव व अध्यक्ष के रूप में अपनी अकर्मण्यता साबित कर चुके संजय सहाय की चुप्पी बरकरार है। उन्होंने अभी तक हमारे प्रश्नों का कोई भी जवाब नहीं दिया है।

___________________________________

 

दस्तावेजों की जुबानी, JSCA के अकर्मण्यों की कहानी – भाग 4

में पढ़िए

संजय सहाय की अध्यक्षतावाली CoM ने 43 दिनों के अंदर ही ईशान किशन को दी गई “आजीवन सदस्यता” आखिर क्यों छिन ली

पूरी ख़बर सिर्फ और सिर्फ

sportsjharkhand.com पर

 

Tags: AGMCoMJamshedpurJSCAJSCA International Cricket StadiumRanchiSGM
Sushil Singh Mantu

Sushil Singh Mantu

Next Post
बदली हुई परिस्थितियों में 10 अगस्त से पहले SGM और 31 अगस्त तक AGM करने की तैयारी में जुटा JSCA

BCCI ओम्बुड्समैन की चाबुक के डर से चार साल बाद JSCA की निंद्रा टूटी, SGM बुला बायलॉज में किया संशोधन

Contact Address:

236, Janak Nagar, Hesal
PO : Hehal
Ranchi, Jharkhand
PIN : 834005

Reach us at

+91 9470777777
sportsjharkhand@gmail.com
info@sportsjharkhand.com
www.sportsjharkhand.com

Popular Keywords

10 X Rifle Club11वीं सीनियर राष्ट्रीय ड्रैगन बोट रेसिंग प्रतियोगिता 202313वीं झारखंड स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप13वीं हॉकी इंडिया जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप13वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सीनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप 202314वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला और पुरुष चॉकबॉल प्रतियोगिता15वीं झारखंड स्टेट फेंसिंग चैंपियनशिप15वीं राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता15वीं स्टेट तीरंदाजी प्रतियोगिता 202316वां राज्यस्तरीय सीनियर महिला17th Junior Athletics1972 Munich Olympic1980

Recent News

खेल निदेशालय ने दिवंगत प्रशिक्षक प्रतिमा बरवा का संविदा विस्तार नहीं करने पर सिमडेगा DSO से कारण पृच्छा की

खेल निदेशालय ने दिवंगत प्रशिक्षक प्रतिमा बरवा का संविदा विस्तार नहीं करने पर सिमडेगा DSO से कारण पृच्छा की

November 19, 2026
गुलाम रब्बानी झारखंड फुटबॉल संघ की कमान 1 नवंबर को परिजनों को सौंपने की तैयारी में जुटे, पूर्व मंत्री सह अध्यक्ष मिथिलेश ठाकुर निपटाए जाएंगे

गुलाम रब्बानी झारखंड फुटबॉल संघ की कमान 1 नवंबर को परिजनों को सौंपने की तैयारी में जुटे, पूर्व मंत्री सह अध्यक्ष मिथिलेश ठाकुर निपटाए जाएंगे

October 28, 2026

© 2020 All Rights Reserved Sports Jharkhand - Developed by PV Web Solution.

  • Home
  • Love All
  • Awards
    • Arjuna
    • Dronacharya
    • Dhyanchand Award
    • Khel Ratna
    • Padma Award
  • Infrastructure
  • Documents
  • Gallery
    • Photo Gallery
    • Newspaper Clips
  • Upcoming Events
  • Login

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In