| रांची |
ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों में छुपी प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य के साथ इंटरनेशनल मार्शल आर्ट अकादमी (इमा) की नई शाखा का उद्घाटन गोंदली पोखर, अनगड़ा में किया गया। झारखंड कराटे एसोसिएशन के महासचिव सह इंटरनेशनल मार्शल आर्ट अकादमी के तकनीकी निदेशक रेंसी सुनील किस्पोट्टा एवं इमा अध्यक्ष सेंसई अनिल किस्पोट्टा ने दीप प्रज्ज्वलित कर शाखा का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन समारोह के दौरान कराटेकारों द्वारा कई तकनीकों का प्रदर्शन किया गया। समारोह के दौरान पिछले दिनों कराटे ग्रेडिंग में सफल रहे कराटेकारों को रेंसी सुनील किस्पोट्टा ने बेल्ट एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर नीलकंठ चौधरी, शाखा प्रशिक्षक उमा शंकर महतो, राकेश तिर्की, श्वेता हेंब्रम, आशीषभुट कुमार, रवि कुमार सिंह, स्वस्तिका तरफदार, कुदंन उराँव समेत कई खेलप्रेमी उपस्थित थे।
| ग्रेडिंग पानेवाले कराटेकार
येलो बेल्ट : अप्रेम वरुण चेरवा ऑरेंज बेल्ट : बिनीता हेम्ब्रम ग्रीन बेल्ट : सुमित कुमार मुंडा, अमन कच्छप, प्रज्ञा रंजन व प्रत्यय रंजन ब्लू बेल्ट : खुशबू रानी व प्रथम कुमार पर्पल बेल्ट : मयंक कुमार दास, सूरज बड़ाइक, अयूब भूतकुमार, रणवीर बक्शी व वीर अनुनय बक्शी ब्राउन बेल्ट : आरती कुमारी व निशिता भूतकुमार |







