| रांची टीम sportsjharkhand.com |
एशियन महिला हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2023 के आयोजन में झारखंड के खेल निदेशालय द्वारा बरती गई प्रशासनिक व वित्तीय अनियमितता के गंभीर विषय पर निदेशालय ने तो सफाई नहीं दी लेकिन झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने सफाई दी। इस सफाई के क्रम में
JMM द्वारा दिया गया वक्तव्य नंबर 4
इस कार्यालय के कार्यादेश संख्या 42/नि.को. दिनांक 09.10.2023 द्वारा झारखंड महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2023 के सफल आयोजन हेतु इवेंट मैनेजमेंट से संबंधित विविध सामग्रियों की सेवाएं किराए के दर पर उपलब्ध कराने हेतु मेसर्स आजमानी इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड को कार्यादेश निर्गत किया गया था। कार्यादेश निर्गत करते समय आयोजन की सफलता हेतु विभिन्न सामग्रियों का अवधि/दिनों का निर्धारण अस्थाई रूप से एक मानक के आधार पर किया गया था, जिसमें विभिन्न वस्तुओं को 8, 10 या 12 दिनों के किराया हेतु मांग की गई थी। चूंकि कार्यादेश में उल्लेखित विभिन्न सामग्रियों/सेवाओं का दर प्रतिदिन-प्रति यूनिट के आधार पर दिया गया था, इसलिए जिन वस्तुओं/सामग्रियों का उपयोग जितने दिन किया गया उसी आधार पर भुगतान किया गया। यहां उल्लेखनीय है कि अंतरराष्ट्रीय आयोजन की दृष्टिकोण से अधिष्ठापित किए गए LED Screen के Testing तथा आयोजन के पूर्व से ही अभ्यास मैचों हेतु इनका अधिष्ठापन पूर्व में ही किया गया और इसी कारण 8 दिनों की जगह 12 दिनों का भुगतान अनुमोदित दर पर ही किया गया है।
JMM द्वारा दिया गया वक्तव्य नंबर 5
दिनांक 7.10.2023 को झारखंड महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2023 के सफल आयोजन हेतु आवश्यक विविध सामग्रियों की सेवाएं को किराए के आधार पर उपलब्ध कराने हेतु दर निर्धारण के निमित्त निविदा/क्रय समिति की बैठक आहूत की गई। उक्त निविदा में 5 निविदादाताओं द्वारा भाग लिया गया, जिसमें से तकनीकी रूप से 4 निविदादाताओं को निविदा/क्रय समिति द्वारा योग्य पाया गया एवं उनकी वित्तीय निविदा को खोला गया। चारों एजेंसियों द्वारा अलग-अलग दिनों के हिसाब से वित्तीय निविदा समर्पित की गई थी। निविदा समिति द्वारा सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सभी एजेंसियों द्वारा समर्पित सामग्रियों की दरों को Per day per unit per item के आधार पर निर्धारित किया जाए, इस आधार पर सभी एजेंसियों के समर्पित दरों को Per day per unit per item के अनुसार गणना की जाए, जिसके आधार पर मेसर्स आजमानी इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड को कार्यदेश निर्गत किया गया।
सच्चाई
वक्तव्य संख्या 4 में JMM ने तर्क दिया है कि
“आयोजन के पूर्व से ही अभ्यास मैचों हेतु LED का अधिष्ठापन पूर्व में ही किया गया और इसी कारण 8 दिनों की जगह 12 दिनों का भुगतान किया गया”
खेल निदेशालय को अपनी जानकारी दुरुस्त करनी चाहिए। प्रतियोगिता के आयोजन से पूर्व एक भी अभ्यास मैच आयोजित नहीं हुआ था। एक झूठ को छुपाने के लिए खेल निदेशालय स्वयं भी कई झूठ बोल रहा है और राज्य में सत्तासीन राजनीतिक दल JMM से भी झूठ बुलवा रहा है।
वक्तव्य नंबर 5 में JMM ने तर्क दिया है कि
“निविदा समिति द्वारा सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सभी एजेंसियों द्वारा समर्पित सामग्रियों की दरों को Per day per unit per item के आधार पर निर्धारित किया जाए, जिसके आधार पर L 1 होने पर मेसर्स आजमानी इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड को कार्यदेश निर्गत किया गया”
ये सही है कि निविदा/क्रय समिति ने ऐसा निर्णय लिया लेकिन जब Per day per unit per item के आधार पर तुलनात्मक विवरणी तैयार की जा रही थी तो आजमानी इंफ्रा द्वारा समर्पित दर और तुलनात्मक विवरणी में आजमानी इंफ्रा के समक्ष दर्ज 52 सामग्रियों में से 44 सामग्रियों के दर में परिवर्तन कैसे हो गया (पहली तीन तस्वीर में आजमानी इंफ्रा द्वारा दिया गया दर और आखिरी तीन तस्वीरों में निविदा/क्रय समिति द्वारा आजमानी इंफ्रा के नाम के आगे दर्ज दर)






आजमानी इंफ्रा द्वारा समर्पित किया गया 3 पन्नों में 52 सामग्रियों की दर 👆






यही नहीं निविदा/क्रय समिति की कार्यवाही के पारा 5 में स्पष्ट दर्ज है कि
“M/S Ajmani Infrastruture and Projects Pvt. Ltd. C/O Ranchi Tent House, Dal Patti, Church Road, Ranchi द्वारा निविदा/क्रय समिति के सामने यह स्पष्ट किया गया कि उनके द्वारा क्रम संख्या 41 से 51 में अंकित सामग्रियों के दर 01 दिन के लिए है, न कि पूरे आयोजन की अवधि के लिए। जिसके बाद निविदा/क्रय समिति द्वारा सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सभी निविदादाताओं द्वारा समर्पित वित्तीय दर को प्रति ईकाई (Per Unit) के आधार पर गणना कर L 1 का निर्धारण किया जाए।”


अब सवाल उठता है कि जब आजमानी इंफ्रा स्वयं कह रहा है कि क्रम संख्या 41 से 51 में अंकित सामग्रियों के दर 01 दिन के लिए है, न कि पूरे आयोजन की अवधि के लिए, तब क्रम संख्या
42 में दर्ज 8,50,000 रुपए प्रतिदिन की दर तुलनात्मक विवरणी में 1,06,250 रुपए कैसे हो गई
क्रम संख्या 43 में दर्ज 2,500 रुपए प्रतिदिन की दर तुलनात्मक विवरणी में 250 रुपए कैसे हो गई
क्रम संख्या 44 में दर्ज 250 रुपए प्रतिदिन की दर तुलनात्मक विवरणी में 25 रुपए कैसे हो गई
क्रम संख्या 45 में दर्ज 65,000 रुपए प्रतिदिन की दर तुलनात्मक विवरणी में 6,500 रुपए कैसे हो गई
क्रम संख्या 47 में दर्ज 4,50,000 रुपए प्रतिदिन की दर तुलनात्मक विवरणी में 56,250 रुपए में कैसे तब्दील हो गए ?
(उपरोक्त तस्वीरों में पाठक स्वयं दर का मिलान कर लें)
मतलब साफ है खेल निदेशक सुशांत गौरव की अध्यक्षता वाली निविदा/क्रय समिति ने आजमानी इंफ्रा को काम दिलाने के लिए दस्तावेजों में दर्ज आंकड़ों के साथ हेर फेर की है। ये एक गंभीर मामला है जिसकी उच्च स्तरीय जांच होनी ही चाहिए कि किन परिस्थितियों और किस लोभ लालच में एक IAS अधिकारी सुशांत गौरव को ये “कुकर्म” करना पड़ा।
—————————————
JMM द्वारा दिए गए 6ठे, 7वें व 8वें वक्तव्य का पोस्टमॉर्टम, अगली कड़ी में
बने रहिए हमारे साथ
सिर्फ और सिर्फ sportsjharkhand.com पर







