| रांची |
भारतीय टीम से बाहर किए जाने के बाद ईशान किशन की मुश्किलें लगातार बढ़ती ही जा रही हैं। ईशान किशन को झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) ने 2024-25 सत्र के लिए झारखंड सीनियर टीम के लिए चयनित 40 खिलाड़ियों की सूची में भी जगह नहीं मिल पाई है। जबकि इन 40 खिलाड़ियों में 4 विकेटकीपर बल्लेबाज शामिल हैं। JSCA की ओर से शनिवार को जारी सूची के अनुसार खिलाड़ियों को JSCA स्टेडियम, धुर्वा में 22 जुन को 3 बजे रिपोर्ट करना है। इस लिस्ट में राहुल शुक्ला समेत कई वरीय खिलाड़ियों के नाम गायब हैं। सूत्रों से जानकारी मिली है जिन्होंने लिस्ट तैयार किया है उनके गृह जिला से लगभग एक दर्जन खिलाड़ियों को जगह मिली है।
आसन्न AGM/चुनाव का प्रतिबिंब टीम चयन में नजर आ रहा
अगस्त में JSCA की AGM और सितंबर में CCC का AGM सह चुनाव प्रस्तावित है। 40 खिलाड़ियों की सूची देखकर लगता है कि AGM/चुनाव में वोटरों को खुश रखने के लिए टीम का चयन किया गया है। कुछ खिलाड़ियों का चयन इसकी तस्दीक भी कर रहे हैं।


“ईशान किशन अभी NCA में हैं, जैसे ही उनकी उपलब्धता होगी, उन्हें टीम में शामिल किया जाएगा”
पीएन सिंह,संयुक्त सचिव JSCA
ये खिलाड़ी हुए हैं चयनित
शिखर मोहन, नाजिम सिद्दीकी, विकाश विशाल, आयुष भारद्वाज, आर्यमन सेन, अर्णव सिन्हा, विराट सिंह, कुमार सूरज, विवेक कुमार, आदित्य सिंह, कुमार देवब्रत, मोहित कुमार, श्रेष्ठ सागर, प्रभात यादव, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), पंकज कुमार (विकेटकीपर), अरविंद कुमार (विकेटकीपर), भानु आनंद (विकेटकीपर), उत्कर्ष सिंह, अनुकूल रॉय, बालकृष्ण, सुप्रियो चक्रवर्ती, साहिल राज, अतुल सिंह सुरवार, मनीषी, विनायक विक्रम, रवि यादव, प्रतीक रंजन, आयुष पाल, शुभम सिंह, विकाश सिंह, सुशांत मिश्रा, युवराज कुमार, विकाश कुमार, रौनक कुमार, सौरभ शेखर, आशीष कुमार, सत्य सेतु, शरणदीप सिंह और राहुल प्रसाद







