| रांची |
पिछले एक सप्ताह से गलत कारणों से मीडिया की सुर्खियों में रहे हॉकी झारखंड के सत्र 2026-30 के लिए एक्जीक्यूटिव कमिटी के निर्वाचन की प्रक्रिया भी जारी है। नामांकन प्रक्रिया खत्म होने के बाद ये तय हो गया है कि अगले चार साल के लिए गठित एक्जीक्यूटिव कमिटी में भोलानाथ सिंह अध्यक्ष बने रहेंगे जबकि निवर्तमान महासचिव बिजय शंकर सिंह की जगह मनोज कुमार प्रसाद उर्फ मनोज कोनबेगी नए महासचिव होंगे। कोषाध्यक्ष पद पर असरिता लकड़ा बनी रहेंगी। 11 सदस्यीय एक्जीक्यूटिव कमिटी के लिए मात्र 11 नामांकन ही प्राप्त हुए हैं और सभी नामांकित लोगों का निर्विरोध निर्वाचन होना तय है। सिर्फ कुछ कागजी औपचारिकताएं पूरी की जानी हैं। निर्वाचन प्रक्रिया में 12 जुलाई तक ऑब्जेक्शन किए जाने और 13 व 14 जुलाई को स्क्रुटनी की औपचारिकता शेष है। इसके बाद 19 जुलाई को प्रस्तावित वार्षिक आम सभा के दौरान निर्वाचित पदाधिकारियों के नामों की आधिकारिक घोषणा की जाएगी।
2026-30 के लिए 11 सदस्यीय टीम
अध्यक्ष : भोलानाथ सिंह
उपाध्यक्ष : अशोक कुमार भगत
उपाध्यक्ष : अरविंद कुमार सिंह
उपाध्यक्ष : चंद्राई मजूमदार
महासचिव : मनोज कुमार प्रसाद
कोषाध्यक्ष : असरिता लकड़ा
संयुक्त सचिव : दुलारी टोपनो
संयुक्त सचिव : सुरजीत झा
कमिटी सदस्य : संतोष कुमार गुप्ता
कमिटी सदस्य : जगदीप महाराणा
कमिटी सदस्य : पल्लवी कच्छप







