| रांची |
7 साल बाद दिसंबर-जनवरी में हॉकी इंडिया लीग (HIL) की शुरुआत होगी। 2017 में 6 शहरों की 6 टीमों से आगे बढ़ते हुए इस बार 8 टीमें भाग लेंगी लेकिन मैच आयोजन के शहरों की संख्या 6 से घटकर मात्र 2 रह जाएगी। HIL के सारे मुकाबले रांची और राउरकेला में खेले जाएंगे। प्रत्येक टीम के पास ऑक्शन के जरिए 24 खिलाड़ियों का पूल होगा। जिसमें 16 भारतीय और 8 विदेशी खिलाड़ी शामिल होंगे। भारतीय खिलाड़ियों में 4 जूनियर खिलाड़ियों का रहना अनिवार्य है। ऑक्शन अक्टूबर माह में ही आयोजित किया जाएगा। पता हो कि 2017 में दिल्ली, लखनऊ, मुंबई, चंडीगढ़, भुवनेश्वर और रांची में HIL के मुकाबले खेले गए थे।
पहली बार महिला HIL का आयोजन
HIL के इतिहास में पहली बार महिला लीग का आयोजन भी किया जाएगा। इसमें 6 टीमें शामिल होंगी। महिला लीग के सारे मुकाबले रांची और राउरकेला में होंगे। फाइनल मुकाबला रांची में होगा।
पुरुष फ्रेंचाइजी
1. चेन्नई : चार्ल्स ग्रुप
2. लखनऊ : यदु स्पोर्ट्स
3. पंजाब : जेएसडब्ल्यू स्पोर्ट्स
4. पश्चिम बंगाल : श्राची स्पोर्ट्स
5. दिल्ली : एसजी स्पोर्ट्स एंड एंटरटेनमेंट
6. ओडिशा : वेदांता लिमिटेड
7. हैदराबाद : रेसोल्यूट स्पोर्ट्स
8. रांची : नवोयम स्पोर्ट्स वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड
महिला फ्रेंचाइजी
1. हरियाणा : जेएसडब्ल्यू स्पोर्ट्स
2. पश्चिम बंगाल : श्राची स्पोर्ट्स
3. दिल्ली : एसजी स्पोर्ट्स एंड एंटरटेनमेंट
4. ओडिशा : नवोयम स्पोर्ट्स वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड
(दो नाम बाद में डिक्लेयर होंगे)







