| रांची |
WP (C) 7147/2023 में झारखंड उच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेश के आलोक में झारखंड सरकार के निबंधक महानिरीक्षक (IG रजिस्ट्रार) के यहां 7 अक्टूबर को होनेवाली सुनवाई अगली तिथि तक के लिए रद्द कर दी गई है। सुनवाई की अगली तिथि की घोषणा बाद में की जाएगी। 27 सितंबर को गढ़वा जिला क्रिकेट संघ के सचिव (पंकज) और झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) के सचिव को नोटिस जारी कर 7 अक्टूबर को सुनवाई के लिए उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया था।
पता हो कि दिसंबर 2021 में एक पत्र लिखकर JSCA के सचिव ने गढ़वा जिला क्रिकेट संघ के तत्कालीन सचिव पंकज के काम करने पर रोक लगा दी थी। इसके बाद सचिव पंकज को हटाए बगैर नियमों से परे जाकर पूरी की पूरी कमिटी बदल दी गई और नई कमिटी बना दी गई। इसके खिलाफ पंकज ने WP (C) 7147/2023 दायर किया था। इसी मामले में सुनवाई करते हुए उच्च न्यायालय ने IG रजिस्ट्रार को 4 सप्ताह में निर्णय लेने का निर्देश दिया था।







