Saturday, November 21, 2026
  • Login
Sports Jharkhand
  • Home
  • Love All
  • Awards
    • Arjuna
    • Dronacharya
    • Dhyanchand Award
    • Khel Ratna
    • Padma Award
  • Infrastructure
  • Documents
  • Gallery
    • Photo Gallery
    • Newspaper Clips
  • Upcoming Events
No Result
View All Result
  • Home
  • Love All
  • Awards
    • Arjuna
    • Dronacharya
    • Dhyanchand Award
    • Khel Ratna
    • Padma Award
  • Infrastructure
  • Documents
  • Gallery
    • Photo Gallery
    • Newspaper Clips
  • Upcoming Events
No Result
View All Result
Sports Jharkhand
No Result
View All Result
Home SPORTSJHARKHAND.com EXCLUSIVE

खुद को खेल विभाग का अधिकारी बता सीधी नियुक्ति करानेवाला फ्राॅड गिरोह रांची में सक्रिय, एक लाख दो और अगस्त में नियुक्ति पत्र लो का ऑफर दे युवाओं को फांसने में जुटा

शेखर रंजन खुद को जम्मू-कश्मीर कैडर का यूपीएससी अधिकारी बता जमाता है रौब

Sushil Singh Mantu by Sushil Singh Mantu
15-06-2021 @ 02:13 PM
in SPORTSJHARKHAND.com EXCLUSIVE
0 0
A A
0
खुद को खेल विभाग का अधिकारी बता सीधी नियुक्ति करानेवाला फ्राॅड गिरोह रांची में सक्रिय, एक लाख दो और अगस्त में नियुक्ति पत्र लो का ऑफर दे युवाओं को फांसने में जुटा
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter
image_pdfimage_print
रांची

sportsjharkhand.com टीम

 

 

खिलाड़ियों की सीधी नियुक्ति के नाम पर ठगी करने के प्रयास का एक मामला sportsjharkhand.com के संज्ञान में आया है। शेखर रंजन (संभव है ये नाम भी फर्जी ही हो) नाम का एक फ्राॅड रांची के युवाओं को खिलाड़ियों की सीधी नियुक्ति प्रक्रिया के तहत नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने में सक्रिय है। रांची के एक व्यक्ति से उसके संबंधी को खिलाड़ी कोटे में सीधी नौकरी दिलाने के नाम पर शेखर रंजन ने एक लाख रुपये की मांग की है। शेखर रंजन ने नौकरी के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 16 जून बतायी है और सख्त ताकीद की है कि 16 तक एक लाख रुपये नकद के साथ दस्तावेजों की फोटो काॅपी जमा कराईये और अगस्त माह में राष्ट्रीय खेल दिवस पर नियुक्ति पत्र पाईये। शेखर रंजन ने स्वयं को प्रोजेक्ट भवन संख्या 2 स्थित खेल विभाग का ज्वाइंट सेक्रेटरी बताता है और कहता है कि किसी से भी पता कर सकते हैं। क्राॅस वेरिफिकेशन के लिए सोशल साइट्स से नंबर लेकर भुक्तभोगी ने sportsjharkhand.com को फोन किया और जानना चाहा कि क्या शेखर रंजन नाम का शख्स खेल विभाग में ज्वाइंट सेक्रेटरी के पद पर पदस्थापित है और क्या खिलाड़ियों की सीधी नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है ? हमने खेल विभाग में पदस्थापित लोगों से बात की और अपनी जिम्मेवारी निभाते हुए साफ-साफ बता दिया कि न तो इस नाम का कोई अधिकारी खेल विभाग में कार्यरत है न ही सीधी नियुक्ति के लिए अभी हाल में कोई आवेदन आमंत्रित किया गया है। इसलिए आपके साथ कोई फ्राॅड करना चाह रहा है आप इस चक्कर में न पड़ें। अक्टूबर 2019 व नवंबर 2020 में आवेदन आमंत्रित किए गए थे, जिसमें 40 खिलाड़ियों को नौकरी देने का निर्णय लिया गया था। 28 खिलाड़ी नौकरी कर रहे हैं और 12 को नौकरी का इंतजार है। हां ये बात जरूर है कि निदेशालय की ओर से खिलाड़ियों को कैश अवाॅर्ड्स और छात्रवृति के लिए आवेदन जरूर आमंत्रित किए गए हैं, जिसकी अंतिम तारीख 17 जून है। 

 

कैसी है माॅडस आपरेंडी ?

शेखर रंजन अपने गैंग के लोगों के जरिए शिकार ढूंढ़ता है। गैंग के लोगों के जरिए संभावित शिकार को रांची के बाहरी इलाके के किसी चौक-चौराहे पर बुलाया जाता है। फोन पर किसी तरह की कोई बात नहीं होती। शेखर रंजन बाॅडीगार्ड के साथ चोंगा लगी बोलेरो से उतरता है और पूरे आत्मविश्वास के साथ रौबिले अंदाज में बात करता है। कहता है कि पैसा व सर्टिफिकेट जमा कीजिए और नौकरी पाईये। आफर 16 जून तक ही है, फायदा उठाइये। खिलाड़ी की ना तो लिखित परीक्षा होगी न ही कोई साक्षात्कार होगा। सिर्फ खेल का ट्राॅयल होगा, वो भी मुझे ही लेना है। खेल के सारे जरूरी सर्टिफिकेट हमलोग बनवा लेंगे। नौकरी पक्की है, जल्दी कीजिए और रकम कैश में लिया जाएगा।

 

खुद को जम्मू-कश्मीर कैडर का यूपीएससी अधिकारी बताता है शेखर रंजन

रौब झाड़ने के लिए ठग शेखर रंजन वीआइपी चोंगा लगी गाड़ी पर चलता है और दो निजी गार्ड उसके साथ हमेशा रहते हैं जो वाॅकी-टाॅकी से लैश रहते हैं। शेखर खुद को जम्मू-कश्मीर कैडर का यूपीएससी अधिकारी बताता है और कहता है कि वो अभी दिल्ली सरकार के कहने पर झारखंड आया है। झारखंड खेल विभाग में कार्यरत है और सीधी नियुक्ति प्रक्रिया उसी के जिम्मे है।

 

 

ऐसे ठगों से रहें सावधान

ठगी के प्रयास का एक मामला सामने आया है, संभव है कि सीधी नियुक्ति का सपना दिखाकर अन्य लोगों के साथ भी इस तरह का फ्राॅड करने के प्रयास किया जा रहा हो। sportsjharkhand.com सभी खिलाड़ियों, उनके अभिभावकों व खेलप्रेमियों से आग्रह करता है कि ऐसे फ्राॅड से सावधान रहें और अपने आस-पास के लोगों को भी सावधान करें।

 

 

 

रांची के बाहरी इलाकों से सटे चौक-चौराहों के सीसीटीवी फूटेज खंगालने से सारी सच्चाई सामने आ सकती है। फिर भी ऐसे ठगों को पकड़ने में अगर राज्य की जांच एजेंसियां पहल करती हैं तो sportsjharkhand.com हरसंभव मदद का भरोसा दिलाता है।

 

 

Tags: Anti Corruption Bureau JhrkhandJharkhand Olympic AssociationJharkhand PoliceSidhi NiyuktiSports Directorate Jharkhandखेल निदेशालय झारखंडखेलकूद एवं युवा कार्य विभाग झारखंडझारखंड ओलंपिक संघझारखंड पुलिसभ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो
Sushil Singh Mantu

Sushil Singh Mantu

Next Post
भूलती बिसरती यादों के बीच 34वें राष्ट्रीय खेलों के आगाज़ को आज 10 वर्ष पूरे

सरकार ने 2005 से 2010 तक किसी को भी मंत्री पद का दर्जा नहीं दिया - आरके आनंद... फिर अगस्त 2010 में खुद को कैबिनेट मंत्री बतानेवाले लेटर पैड पर महामहिम को पत्र कैसे लिखा ?

Contact Address:

236, Janak Nagar, Hesal
PO : Hehal
Ranchi, Jharkhand
PIN : 834005

Reach us at

+91 9470777777
sportsjharkhand@gmail.com
info@sportsjharkhand.com
www.sportsjharkhand.com

Popular Keywords

10 X Rifle Club11वीं सीनियर राष्ट्रीय ड्रैगन बोट रेसिंग प्रतियोगिता 202313वीं झारखंड स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप13वीं हॉकी इंडिया जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप13वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सीनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप 202314वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला और पुरुष चॉकबॉल प्रतियोगिता15वीं झारखंड स्टेट फेंसिंग चैंपियनशिप15वीं राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता15वीं स्टेट तीरंदाजी प्रतियोगिता 202316वां राज्यस्तरीय सीनियर महिला17th Junior Athletics1972 Munich Olympic1980

Recent News

खेल निदेशालय ने दिवंगत प्रशिक्षक प्रतिमा बरवा का संविदा विस्तार नहीं करने पर सिमडेगा DSO से कारण पृच्छा की

खेल निदेशालय ने दिवंगत प्रशिक्षक प्रतिमा बरवा का संविदा विस्तार नहीं करने पर सिमडेगा DSO से कारण पृच्छा की

November 19, 2026
गुलाम रब्बानी झारखंड फुटबॉल संघ की कमान 1 नवंबर को परिजनों को सौंपने की तैयारी में जुटे, पूर्व मंत्री सह अध्यक्ष मिथिलेश ठाकुर निपटाए जाएंगे

गुलाम रब्बानी झारखंड फुटबॉल संघ की कमान 1 नवंबर को परिजनों को सौंपने की तैयारी में जुटे, पूर्व मंत्री सह अध्यक्ष मिथिलेश ठाकुर निपटाए जाएंगे

October 28, 2026

© 2020 All Rights Reserved Sports Jharkhand - Developed by PV Web Solution.

  • Home
  • Love All
  • Awards
    • Arjuna
    • Dronacharya
    • Dhyanchand Award
    • Khel Ratna
    • Padma Award
  • Infrastructure
  • Documents
  • Gallery
    • Photo Gallery
    • Newspaper Clips
  • Upcoming Events
  • Login

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In