| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
FIH महिला हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर प्रतियोगिता के तहत शनिवार को चार मुकाबले खेले गए। दिन का पहला मुकाबला जर्मनी और चिली के बीच खेला गया। पहले मुकाबले में जर्मनी ने चिली को 3-0 से पराजित कर इस मुकाबले को जीत लिया। जर्मनी ने इस मुकाबले को काफी आक्रामक तरीके से जीता। वहीं दिन का दूसरा मुकाबला जापान और चेक रिपब्लिक के बीच हुआ। जापान ने 2-0 से इस मुकाबले को जीता है। जबकि दिन का तीसरा मुकाबला न्यूजीलैंड और इटली के बीच खेला गया। न्यूजीलैंड ने इस मुकाबले को 3-0 से इटली को हराकर प्रतियोगिता में जीत से आगाज किया।
USA ने भारत को किया 1-0 से पराजित
दिन का चौथा मुकाबला भारत और USA बीच खेला गया। इस मैच में अमेरिका ने 1-0 से जीत हासिल की है। इस पूरे मैच में USA की टीम भारतीय टीम पर हावी दिखी। भारतीय टीम ने कई अहम मौके गवाए। अमेरिका की टीम लगातार भारतीय टीम पर दबाव बनाए रखा।
मैच के पहले स्टेडियम में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने और इस मैच का लुफ्त उठाने झारखंड के राज्यपाल स्टेडियम पंहुचे। मौके पर इंटरनेशनल हॉकी फेडरेशन और हॉकी इंडिया के साथ-साथ हॉकी झारखंड के पदाधिकारी और खेल विभाग से जुड़े लोग भी मौजूद थे।







