Thursday, November 19, 2026
  • Login
Sports Jharkhand
  • Home
  • Love All
  • Awards
    • Arjuna
    • Dronacharya
    • Dhyanchand Award
    • Khel Ratna
    • Padma Award
  • Infrastructure
  • Documents
  • Gallery
    • Photo Gallery
    • Newspaper Clips
  • Upcoming Events
No Result
View All Result
  • Home
  • Love All
  • Awards
    • Arjuna
    • Dronacharya
    • Dhyanchand Award
    • Khel Ratna
    • Padma Award
  • Infrastructure
  • Documents
  • Gallery
    • Photo Gallery
    • Newspaper Clips
  • Upcoming Events
No Result
View All Result
Sports Jharkhand
No Result
View All Result
Home Sports News

FIH ओलंपिक क्वालीफायर प्रतियोगिता : भारत का पहला मुकाबला शाम 7:30 बजे USA के साथ, देखें अन्य तैयारी

Sushil Singh Mantu by Sushil Singh Mantu
12-01-2024 @ 10:39 PM
in Sports News
0 0
A A
0
FIH ओलंपिक क्वालीफायर प्रतियोगिता : भारत का पहला मुकाबला शाम 7:30 बजे USA के साथ, देखें अन्य तैयारी
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter
image_pdfimage_print
रांची

टीम sportsjharkhand.com

राजधानी रांची एक बार फिर हॉकी प्रेमियों और हॉकी खिलाड़ियों से गुलजार हो चुका है। पूरा शहर ओलंपिक क्वालीफायर मैच को लेकर पोस्टर बैनर से पट चुका है। बताते चलें की राजधानी रांची के एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में 13 से 19 जनवरी तक पेरिस ओलंपिक में क्वालीफाइंग के लिए आठ देशों की टीमें आपस में भिड़ेंगे। इनमें से तीन टीमों को पेरिस का टिकट मिलेगा। मेजबान भारत समेत इटली, चिली, जापान, चेक रिपब्लिक, जर्मनी, न्यूजीलैंड और यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका की टीम में खेलते हुए नजर आएंगे। 13 जनवरी को पहला मुकाबला 12:00 बजे जर्मनी और चिली के बीच होने वाला है। वहीं भारत का पहला मुकाबला USA साथ शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। जानकारी के मुताबिक इस मुकाबले का लुफ्त उठाने राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन, खेल मंत्री हफीजुल हसन और कई गणमान्य शामिल होंगे। इस टूर्नामेंट का लुफ्त भी आम खेल प्रेमी निशुल्क उठाएंगे।

FIH ओलंपिक क्वालीफायर प्रतियोगिता : भारत का पहला मुकाबला शाम 7:30 बजे USA के साथ, देखें अन्य तैयारी

इस प्रतियोगिता को लेकर प्रशासनिक तैयारी भी पूरी कर ली गई है। जिसकी जानकारी आम खेल प्रेमियों के लिए दी गई है जो इस प्रकार है

स्टेडियम में प्रवेश एवं पार्किंग व्यवस्था

एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम में खिलाडी, वीवीआईपी एवं दर्शकों के प्रवेश एवं पार्किंग के लिए व्यवस्था की गई

(1) गेट नं -1 (टी०ओ०पी०) के तरफ से खिलाडियों, हॉकी इण्डिया के तकनीकि पदाधिकारियों एवं ब्रॉडकास्टर की प्रवेश होगी।

(2) गेट नं -2 (स्टेडियम का मुख्य प्रवेश द्वार) से वी०वी०आई०पी० एवं निमंत्रण कार्डधारी दर्शकों की प्रवेश होगी। इस गेट से मात्र वी०पी०आई०पी० वाहन का प्रवेश होगा एवं अतिथियों को स्टेडियम के पोर्टिको पर उतार कर वाहन स्टेडियम के अंदर पार्किंग स्थल पर पार्क कियें जायेगे। प्रशासनिक / पुलिस पदाधिकारियों का प्रवेश भी इसी द्वार से होगा। वी०आई०पी० पार्किंग की व्यवस्था मोरहाबादी मैदान में स्टेज के पीछे के स्थान पर होगी।

(3) गेट नं -3 (बापू वाटिका के सामने मोरहाबादी मैदान) से सामान्य दर्शकों का प्रवेश होगा। दर्शकों के लिए वाहन पार्किंग की व्यवस्था फुटबॉल स्टेडियम एवं मोरहाबादी मैदान के बीच के स्थान पर होगी।

FIH ओलंपिक क्वालीफायर प्रतियोगिता : भारत का पहला मुकाबला शाम 7:30 बजे USA के साथ, देखें अन्य तैयारी

(4) गेट नं -4 (प्रेस क्लब के बगल में करमटोली चौक की ओर) से सामान्य दर्शकों का प्रवेश होगा। दर्शकों के लिए वाहन पार्किंग की व्यवस्था आई आई एम भवन पार्किंग स्थल एवं करमटोली तालाब अखडा में होगी।

(5) स्टेडियम में दर्शकों के भर जाने पर गेट नं.-3 एवं 4 से दर्शकों का प्रवेश बंद कर दिया जायेगा एवं इच्छुक दर्शक मोरहाबादी मैदान एवं फुटबॉल स्टेडियम के एल.ई.डी. स्क्रीन पर मैच का लाइव प्रसारण देख सकेंगे। मोरहाबादी मैदान एवं फुटबॉल स्टेडियम में जो दर्शक एल.ई.डी. स्क्रीन पर मैच देखेंगे उनकी वाहन के पार्किंग की व्यवस्था ऑक्सीजन पार्क की ओर मोरहाबादी मैदान में होगी।

FIH WOMENS’S OLYMPIC QUALIFIERS-2024, दर्शकों के लिए आवश्यक सूचना

दर्शक अपने साथ निम्न प्रकार के कोई सामग्री स्टेडियम में लेकर नहीं जाएंगे

(1) किसी भी प्रकार का हथियार – लाठी-डंडा, पिस्टल आदि।

(2) किसी भी प्रकार का पटाखा, माचिस, लाइटर आदि।

(3) किसी भी प्रकार का मादक पदार्थ – पान | सिगरेट, तम्बाकू।

(4) किसी भी प्रकार वा खाद्य पदार्थ. पानी का बोतल आदि।

(5) किसी भी प्रकार या वाद्ययंत्र आदि।

(6) दर्शकों से अनुरोध है अपना व्यवहार संयमित रखेगें एवं खेल में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न नहीं करेंगे।

(7) स्टेशियम दर्शक दीर्घा के भर जाने पर स्टेडियम में प्रवेश बंद का दिया जाएगा, इसके बाद दर्शक मोरहाबादी मैदान में लगे बड़े स्कीन में मैच का लाइव प्रसारण देख सकेगें।

Sushil Singh Mantu

Sushil Singh Mantu

Next Post
नेशनल क्रिकेट अकादमी बंगलोर के नाम पर युवा क्रिकेटरों से ठगी का मामला जोरों पर, निबंधन और प्रशिक्षण के नाम पर ठगे जा रहे हैं हजारों रुपए

नेशनल क्रिकेट अकादमी बंगलोर के नाम पर युवा क्रिकेटरों से ठगी का मामला जोरों पर, निबंधन और प्रशिक्षण के नाम पर ठगे जा रहे हैं हजारों रुपए

Contact Address:

236, Janak Nagar, Hesal
PO : Hehal
Ranchi, Jharkhand
PIN : 834005

Reach us at

+91 9470777777
sportsjharkhand@gmail.com
info@sportsjharkhand.com
www.sportsjharkhand.com

Popular Keywords

10 X Rifle Club11वीं सीनियर राष्ट्रीय ड्रैगन बोट रेसिंग प्रतियोगिता 202313वीं झारखंड स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप13वीं हॉकी इंडिया जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप13वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सीनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप 202314वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला और पुरुष चॉकबॉल प्रतियोगिता15वीं झारखंड स्टेट फेंसिंग चैंपियनशिप15वीं राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता15वीं स्टेट तीरंदाजी प्रतियोगिता 202316वां राज्यस्तरीय सीनियर महिला17th Junior Athletics1972 Munich Olympic1980

Recent News

खेल निदेशालय ने दिवंगत प्रशिक्षक प्रतिमा बरवा का संविदा विस्तार नहीं करने पर सिमडेगा DSO से कारण पृच्छा की

खेल निदेशालय ने दिवंगत प्रशिक्षक प्रतिमा बरवा का संविदा विस्तार नहीं करने पर सिमडेगा DSO से कारण पृच्छा की

November 19, 2026
गुलाम रब्बानी झारखंड फुटबॉल संघ की कमान 1 नवंबर को परिजनों को सौंपने की तैयारी में जुटे, पूर्व मंत्री सह अध्यक्ष मिथिलेश ठाकुर निपटाए जाएंगे

गुलाम रब्बानी झारखंड फुटबॉल संघ की कमान 1 नवंबर को परिजनों को सौंपने की तैयारी में जुटे, पूर्व मंत्री सह अध्यक्ष मिथिलेश ठाकुर निपटाए जाएंगे

October 28, 2026

© 2020 All Rights Reserved Sports Jharkhand - Developed by PV Web Solution.

  • Home
  • Love All
  • Awards
    • Arjuna
    • Dronacharya
    • Dhyanchand Award
    • Khel Ratna
    • Padma Award
  • Infrastructure
  • Documents
  • Gallery
    • Photo Gallery
    • Newspaper Clips
  • Upcoming Events
  • Login

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In