| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
FIH महिला हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर 2024 पेरिस में खेला जाएगा। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के लिए रांची से तीन टीमों ने पेरिस ओलंपिक का टिकट पा लिया है। मेजबान भारत को जापान के हाथों हार का सामना करना पड़ा इसी के साथ भारत का पेरिस ओलंपिक का सपना टूट गया।


बताते चलें की इस ओलंपिक क्वालीफायर मुकाबले में 8 टीमों के बीच रांची में प्रतिस्पर्धा हुई। 13 से 19 जनवरी तक मोरहाबादी के जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। भारत के साथ इटली, चिली, जापान, चेक रिपब्लिक, जर्मनी, न्यूजीलैंड और USA की टीम क्वालिफिकेशन के लिए आपस में भिंड़ी। इस टूर्नामेंट की टॉप तीन टीमें पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए क्वालीफाई कर गई। जिसमें जर्मनी, USA और जापान का नाम शामिल है। भारत चौथे नंबर पर इस टूर्नामेंट में रहा।
फाइनल मुकाबला
टूर्नामेंट का अंतिम और पहले स्थान के लिए आयोजित हुए इस मुकाबले को जर्मनी ने USA को 2-0 से हरा कर चैंपियन बना है। जर्मनी की टीम आक्रामक तरीके से इस मुकाबले को खेला है।


फाइनल मुकाबले के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उनकी पत्नी कल्पना सोरेन स्टेडियम में मौजूद थे और उन्होंने क्वालिफाइड टीमों को ओलंपिक के लिए बधाई भी दी है। मौके पर खेल मंत्री हफीजुल हसन के अलावे विभाग और फेडरेशन ऑफ़ हॉकी इंडिया, इंटरनेशनल हॉकी और हॉकी झारखंड के पदाधिकारी भी मौजूद थे।


ओलंपिक क्वालीफायर 2024
जर्मनी
USA
जापान







