| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
FIH हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर प्रतिस्पर्धा के तहत मंगलवार को दिन का तीसरा मुकाबला पूल B की हुई इस तीसरे मुकाबले को USA की टीम ने न्यूजीलैंड को हरा 1-0 से जीत दर्ज की और इसी के साथ USA मजबूती के साथ सेमीफाइनल में प्रवेश किया और न्यूज़ीलैंड की टीम को निराशा हाथ लगी। बता दें कि जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में दोनों टीमों ने जीत के लिए शानदार प्रदर्शन दिखाया। USA ने जो एक गोल किया, उसके अलावा इस पूरे मैच में कोई और गोल नहीं हो सका। इस जीत के साथ ही USA अब अपने ग्रुप (B) में 9 अंक के साथ टॉप पर आ गया है। इस पूरे प्रतिस्पर्धा में USA ही एक ऐसी टीम है जिसने एक भी मैच अब तक नहीं हारी है।







