| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
FIH महिला हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर प्रतिस्पर्धा में मंगलवार को खेले गए दिन के पहले मुकाबले को जर्मनी ने चेक रिपब्लिक को 10-0 से रौंद कर सेमीफाइनल में जगह पक्का कर लिया है। आखिरी लीग मैच में चेक रिपब्लिक को 10-0 से जर्मनी ने मात दी है। बताते चलें कि जर्मनी की टीम तीन मैच में दो मैच जीता है। जबकि एक मैच ड्रा रहा है। 7 पॉइंट के साथ जर्मनी सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली है। जबकि दिन का दूसरा मुकाबला जापान और चिली के बीच खेला गया। इस मैच को जापान ने चिली को 2-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाया है।


पूल A में जर्मनी के बाद जापान दूसरी टीम है, जो सेमीफाइनल में पहुंची है। चिली के खिलाफ जापान ने काफी तेजी से खेलते हुए 2-0 के स्कोर से इस मैच को जीता है।







